जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन ने शादी करने के लिए एक बड़ी शर्त रखी थी। जिसका खुलास उन्होंने 50 साल बाद किया है।
जया बच्चन एवं अमिताभ बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे पॉपुलर हैं। दोनों ने एकसाथ तकरीबन 50 साल पूरे कर लिए है। फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड से पति-पत्नी बने यह कपल अब दादा दादी बन चुके हैं। शादी के 50 साल यह कपल अगले साल तक पूरा कर जाएगा।
इस बीच जया बच्चन ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जया ने बताया कि वह अमिताभ से शादी करने से पहले एक बड़ी शर्त रखी थी। इस बात का खुलासा जया ने नातिन नाव्या नवेली के पॉडकास्ट शो में किया। शादी की शर्त को सुनकर नातिन नाव्या एवं बेटी श्वेता हैरान रह गई थी।
क्या रखी थी शर्त
जया बताती है कि वह उनकी शादी अक्टूबर महीने होने वाली थी। क्योंकि इस दरम्यान वह सारे काम खत्म कर लेती हैं। जया बताती है कि मिस्टर बच्चन ने उनसे कहा था कि वह ऐसी पत्नी चाहते हैं तो 9 से 5 वाली जॉब न करें। वह चाहते है कि जया काम करें, लेकिन रोज नहीं। वह ऐसे प्रोजेक्ट करें जो सही लोगों के साथ हो।
बताते चले कि जया एवं अमिताभ की शादी मुम्बई वाले घर में हुई थी। शादी की डेट पहले फिक्स हो गई थी। बिग बी फिल्म जंजीर की सक्सेस के बाद एक ट्रिप पर जाने वाले थे। लिहाजा शादी से पहले पैरेंट्स हम दोनों को ट्रिप पर नहीं भेजना चाहते थे। यही वजह रही कि हम दोनों की शादी जून में हुई थी।
इस फिल्म में नजर आएगी जया
जया आगामी समय में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में नजर आएगी। इस फिल्म में रणवीर कपूर एवं आलिया भट्ट दिखेगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। इस फिल्म में धर्मेन्द्र एवं शबाना आजमी भी हैं। जबकि अमिताभ बच्चन सूरज बडजात्या की फिल्म उंचाई में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 11 नवम्बर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। फिलहाल बिग बी कौन बनेगा करोड़पति शो को होस्ट कर रहे हैं। जिसे लेकर आए दिन वह सुर्खियों में बने रहते हैं।
Also Read- Jaya Bachchan की रिलेशनशिप को लेकर बेहद बोल्ड हैं सोच, कहा नाव्या नवेली बिना ब्याही मां बनती है तो…