january 2020 month release bollywood movie : साल 2020 को आने में अब गिनती के ही दिन बाकी हैं। ऐसे में बहुत से फिल्म प्रेमी यह जानने को भी उत्सुक होंगे कि आखिर नए साल के पहले महीने में बालीवुड की कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होगी। तो चलिए आज हम बालीवुड की उन फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो जनवरी माह में रिलीज की जाएगी। कुछ फिल्में तो काफी बिग बजट की हैं। जो बाॅक्स आॅफिस के कई रिकार्ड तोड़ कर एक नया रिकार्ड बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं जनवरी 2020 में रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्में।
1. यारा
यह फिल्म 2 जनवरी 2020 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वि़द्युत जामवाल एवं श्रुति हसन नजर आएगी। फिल्म को डायरेक्टर तिगमांसु धुलिया हैं।
2. इंदू की जवानी
यह फिल्म भी 2 जनवरी 2020 को ही सिनेमा घरों में रिलीज होगी। फिल्म में मुख्य किरदार किआरा आडवाणी, आदित्य सीन नजर आएंगे। फिल्म को निर्देशित अबीर सेन गुप्ता ने किया है।
3. सब कुशल मंगल
यह फिल्म 3 जनवरी 2020 में सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में लीड रोल अक्षय खन्ना एवं रिव किशन नजर आएंगे। जबकि फिल्म का निर्देशन करण कश्यप है।
4. हैप्पी हर्डी एण्ड हीर
यह फिल्म भी 3 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में प्रमुख रोल हिमेश रेशमिया, सोनिया मनन नजर आएंगे। फिल्म का निर्देश राज ठक्कर राका ने किया है।
5. तानाजी
अजय देवगन स्टारर मूवी तानाजी बिग बजट की मूवी हैं। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में अजय देवगन के अलावा सैफअली खान विलेन के रूप में नजर आएंगे। जानकारों की माने तो यह फिल्म बाॅक्स आॅफिस के कई रिकार्ड तोड़ सकती है। फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का किरदार रियल लाइफ की पत्नी काजोल ने निभाया है।
6. छपाक
एसिड अटैक सरवाईवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित फिल्म छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म में लीड रोल दीपिका पादुकोण एवं विक्रांत मैसी ने निभाया है। जबकि फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।
7. दरबार
रजनीकांत स्टारर फिल्म दरबार 15 जनवरी 2020 को रिलीज की जाएगी। फिल्म में प्रमुख रोल रजनीकांत, नयन तारा, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर निभाएंगे। फिल्म को निर्देशित एआर मुर्गदास ने किया है।
8. द गर्ल आॅन द ट्रेन
यह एक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 17 जनवरी 2020 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में लीड रोल परिणीति चोपड़ा, अदिति राव हैदरी निभाएगी। फिल्म का निर्देश रिभुदास गुप्ता ने किया है।
9. जय मम्मी दी
यह फिल्म भी 17 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में लीड रोल सनी सिंह निज्जर, सोनाली शहगल, शिवानी सैनी, पूनम ढिल्लो एवं सुप्रिया पाठक आदि हैं। फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है।
10. एै काश के हम
यह फिल्म 17 जनवरी 2020 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में प्रमुख रोल विवान शाह एवं प्रिया सिंह दिखेगी। फिल्म का निर्देशन विशाल मिश्रा ने किया है।
11. इंडियन 2
यह एक ड्रामा एण्ड थ्रिलर फिल्म हैं। यह फिल्म 18 जनवरी 2020 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में लीड रोल कमल हसन एवं कागल अग्रवाल नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है।
12. हाईवे 203
यह एक थ्रिलर फिल्म हैं। यह फिल्म 18 जनवरी 2020 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। फिल्म में केके मेनन, परिजाद नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शदाब खान ने किया है।
13. मिमी
यह एक काॅमेडी ड्रामा फिल्म हैं। फिल्म में लीड रोल पंकज त्रिपाठी एवं कृति सेनन नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।
14. पंगा
यह एक स्पोर्टस ड्रामा फिल्म हैं। यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में कंगना रानौवत एण्ड जर्सी गिल, ऋचा चड्ढा, नीना गुप्ता लीड रोल में नजर आएंगे।
15. स्ट्रीट डांसर
यह फिल्म रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित एक डांसिंग पर आधारित हैं। फिल्म में लीड रोल वरूण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही एवं प्रभु देवा नजर आएंगे। फिल्म 24 जनवरी को रिलीज की जाएगी।
15. भायम
यह एक हाॅरर थ्रिलर फिल्म हैं। फिल्म में लीड रोल गौरव चैरसिया, अंकिता कश्यप नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन वीर नारायण ने किया हैं। फिल्म 27 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।
16. तुर्रम खान
यह एक काॅमेडी फिल्म हैं। फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। फिल्म में लीड रोल राजकुमार राव, नुसरत भरूचा नजर आएंगी। फिल्म 31 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।
17. हैकड
यह एक थ्रिलर फिल्म हैं। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। फिल्म में लीड रोल हिना खान, रोहन शाह नजर आएगी। यह फिल्म 31 जनवरी 2020 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।
18. तड़प
यह एक एक्शन एवं रोमेंटिक फिल्म हैं। फिल्म का निर्देशन मिलन लुथारिया ने किया है। फिल्म में लीड रोल अहान शेट्टी एवं तारा सुतारिया ने निभाया है। यह फिल्म भी जनवरी के महीने में रिलीज की जा सकती हैं। लेकिन इसकी अभी कोई फिक्स डेट सामने नहीं हैं। तो दोस्तों ये थी साल 2020 की जनवरी महीने में रिलीज होने वाली 18 फिल्में।
आप इन फिल्मों में से किसे देखना चाहेंगे शेयर करें अपनी राय कमेंट सेक्शन में साथ ही बालीवुड से जुड़ी ऐसे ही लेटेस्ट जानकारी के साथ हमें फालों जरूर करें।