जान्वही कपूर (janhvi kapoor) का एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में हैं। वीडियो में वह ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आई। जैसे ही अभिनेत्री की नजर कैमरे पर पड़ी तो वह चेहरा छिपाती हुई दिखी।
जान्वही कपूर (janhvi kapoor) अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। कई ऐसे मौके रहे हैं जब वह शिखर के साथ स्पॉट की गई है। अब हाल ही में जान्वही एक बार फिर से शिखर के साथ नजर आई। जान्हवी बुधवार की देर रात कार में ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिखी। इस दौरान जान्हवी को जैसे ही पैपराजी कैमरे में कैद करने लगे तो वह अपना चेहरा छिपाती दिखी। हालांकि वह अपना पूरा चेहरा नहीं छिपा सकी।
पैपराजी ने जान्वही (janhvi kapoor) की न सिर्फ फोटो क्लिक की बल्कि वीडियो भी शूट किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जान्वही बगल वाली सीट पर बैठी हैं तो वही शिखर ड्राईविंग सीट पर हैं। रिपोर्ट की माने तो रिया कपूर के घर जान्वही कपूर निकली थी।
कई मौके पर शिखर के साथ स्पॉट हुई जान्वही
मीडिया रिपोर्ट की माने तो जान्हवी कपूर (janhvi kapoor) कई मौके पर शिखर के साथ स्पॉट की जा चुकी हैं। हाल ही में जान्वही शिखर के साथ अनंत अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में नजर आई थी। तो वहीं इससे पहले जान्वही शिखर के साथ मालदीव वेकेशन पर भी जा चुकी हैं।
रिपोर्ट की माने तो महीनो पहले जब जान्वही व सारा अली खान करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंची तो यहां दोनों अभिनेत्रियों से करण ने पूछा था कि अपने दो सगे भाईयों को एकसाथ डेट किया था। अपने शिखर और वीर को डेट किया था। तब दोनों अभिनेत्रियों ने यह कहा था कि उनका वह पास्ट था। लेकिन अब जिस तरह से जान्वही (janhvi kapoor) शिखर के साथ कई मौके पर स्पॉट की जा रही हैं। उसे देखकर ऐसा लगता है कि जान्वही एक बार फिर से शिखर को डेट कर रही हैं।