Janhvi Kapoor did not want Aishwarya Rai to marry Abhishek, created a ruckus in the pavilion
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) एवं अभिषेक बच्चन (Abhishe Bachchan) की शादी 20 अप्रैल को हुई थी। लेकिन 19 अप्रैल को प्रतीक्षा बंगले के बाहर जमकर हंगामा हुआ था।
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) अभिषेक बच्चन (Abhishe Bachchan) बॉलीवुड सेलेब्स में सबसे पॉपुलर है। दोनों की बॉडिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। अभिषेक ऐश्वर्या की शादी को 15 साल से ज्यादा का समय बीत चुका हैं। ऐश्वर्या एवं अभिषेक की शादी अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा से हुई थी। इनकी शादी में कुछ गिने-चुने ही मेहमान शामिल हुए थे। यह बात तो सभी जानते हैं कि अभिषेक से शादी से पहले ऐश्वर्या का नाम सलमान खान के साथ जुड़ा चुका था। तो वहीं अभिषेक की ऐश्वर्या से शादी करने से पहले करिश्मा कपूर से सगाई हो चुकी थी। 2002 में अभिषेक करिश्मा की सगाई हुई और 2003 में यह सगाई टूट गई। लेकिन अभिषेक एवं ऐश्वर्या की शादी के ठीक एक दिन पहले जमकर बवाल हुआ था।

मंडप पर मचा था बवाल
मीडिया रिपोर्ट की माने तो अभिषेक एवं ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) की शादी 20 अप्रैल को हुई थी। लेकिन 19 अप्रैल के दिन जान्वही नाम की एक मॉडल अभिषेक के घर पहुंची। अभिषेक का घर शादी को लेकर पूरी तरह से सजा था। जान्हवी ने अभिषेक के घर पर बवाल मचाना शुरू कर दिया। फिर उसने अपने हाथ की नस काट ली। रिपोर्ट की माने तो जान्वही कपूर ने आरोप लगाया था कि फिल्म दस की शूटिंग के दरम्यान अभिषेक व उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थी। मॉडल जान्वही का यहां तक कहना था कि अभिषेक ने कुछ दोस्तों के साथ उनके साथ शादी कर ली है।
प्यार का नहीं है कोई सबूत
Aishwarya Rai : एक्ट्रेस व मॉडल जान्वही कपूर अभिषेक बच्चन के साथ दस फिल्म में दस बहाने में नजर आई थी। अभिषेक के घर में बवाल मचा रही जान्वही से जब यह पूछा गया कि तुम्हारी अभिषेक से शादी हुई इसका क्या सबूत है। तो वह कहती है कि प्यार का कोई सबूत नहीं है। हालांकि बाद में पुलिस ने जान्वही को आत्महत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्हें बाद में कोर्ट ने 10 हजार के मुचलके पर जमानत दे दिया। अभिषेक ऐश्वर्या की शादी हुए इस बवाल से पूरा बच्चन परिवार सख्ते में आ गया था। वह हैरान था कि यह सब क्या हो रहा है।
Also Read- SBI ने दिया मौका, 28 अक्टूबर से पहले इस स्कीम में करें निवेश, पाएं डबल मुनाफा
Also Read- iPhone 13 में मिल रही 19000 रूपए की भारी छूट, जाने कैसे ले पाएंगे यह लाभ