देश के सबसे रईस मुकेश अंबानी व नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) आज अपने जुड़वा बच्चों के साथ मायके मुम्बई पहुंची। जहां अंबानी परिवार ने नन्हें मेहमान व लाडली बेटी के स्वागत में जुटा रहा। जिसके कई वीडियो व फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हुए।
Isha Ambani : सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में ढेर सारी कारे व लोग नजर आ रही हैं। तो वहीं एक तस्वीर में नीता अंबानी अपने पोतों को गोंद में लिए हुई दिखाई दी। जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद यह पहला मौका है जब ईशा अंबानी अपने मायके पहुंची हैं। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
नवम्बर माह में जुड़वा बच्चों की मां बनी थी ईशा अंबानी
ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने 19 नवम्बर 2022 को जुड़वा बच्चों की मां बनी थी। ईशा को एक बेटा व एक बेटी हुई थी। ईशा ने बेटे का नाम कृष्णा रखा था। जबकि बेटी का नाम आदिया रखा है। बताते चले कि ईशा अंबानी की शादी 12 दिसम्बर 2018 को आनंद पीरामल से हुई थी। शादी के 4 साल बाद ईशा जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं।
भव्य स्वागत में जुटा अंबानी परिवार
रिपोर्ट की माने तो ईशा अंबानी (Isha Ambani) व दोनों नन्हें मेहमान के स्वागत में अंबानी परिवार इन दिनों जुटा हुआ हैं। खबर तो यहां तक है कि अंबानी परिवार ने देश के प्रसिद्ध मंदिरों से प्रसाद मंगाया हैं। जिसमें तिरूपति बालाजी मंदिर से लेकर द्वारिकाधीश मंदिर शामिल हैं। ईशा अंबानी के साथ स्पेशल ट्रैनी 8 नैनी भी भारत आई है। जो ईशा के दोनों बच्चों की देखरेख करेगी।