ऐश्वर्या राय बीते दिनों कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर जमकर सुर्खियों में रही। यहां से उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई। तस्वीरों में ऐश्वर्या हमेशा की तरह अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतती आई। ऐश्वर्या की तस्वीरें देखकर फैंस इस बीच यह भी कयास लगाते नजर आए कि क्या वह दूसरी मर्तबा प्रेग्नेंट है।
दरअसल कान फिल्म फेस्टिल से वापसी की कुछ तस्वीरें व वीडियो ऐश्वर्या राय की एयरपोर्ट से वायरल हुई। वायरल वीडियो में ऐश्वर्या हमेशा की तरह बेटी आराध्या का हाथ थामें दिखी। तो वहीं अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या के पीछे दिखे। इस दौरान ऐश्वर्या कलरफुल श्रग पहने थी। जिससे वह बार-बार खुद को कवर कर रही थी। ऐश्वर्या की यह आदत ने फैंस का ध्यान उनकी ओर खूब खींचा। इस दरम्यान फैंस ऐश्वर्या के दूसरी मर्तबा प्रेग्नेंट होने के कयास लगाते नजर आए।
फैंस ने यूं जताया कयास
ऐश्वर्या का जब यह वीडियो सोेशल मीडिया में वायरल हुआ तो यूजर ने कमेंट के माध्यम से दूसरी बार प्रेग्नेंसी के कयास लगाते दिखे। एक यूजर ने लिखा कि ऐश्वर्या क्या दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। तो वहीं एक अन्य ने लिखा ओह माय गॉड वह दूसरी बार प्रेग्नेंट है क्या। लेकिन हम आपको बता दें कि ऐश्वर्या के प्रेग्नेंट होने की अभी अधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है। सिर्फ अभी कयासों का दौर चल रहा है। क्योंकि भारत में अच्छी गर्मी होने के बाद भी ऐश्वर्या ने काफी कपड़े पहन रखे थे।
बता दें कि अभिषेक बच्चन एवं ऐश्वर्या ने साल 2007 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद बेटी आराध्या का जन्म हुआ। आराध्या अपना जन्मदिन 16 नवम्बर 2011 को मनाती है। आराध्या अब काफी बड़ी हो चुकी है। जो अक्सर अपने माता-पिता के साथ स्पॉट की जाती है।
Also Read- SBI ने पेश किया कमाल का ऑफर, अब घर बैठे हर कोई कमा सकेंगे महीने के 60 हजार रूपए