Delhi Capitals: IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स में हुई इस तूफानी खिलाडी की एंट्री, गेंद-बल्ले से मैदान में उड़ाएगा गर्दा! देश में चल रहे क्रिकेट के इस महापर्व आईपीएल 2023 सीजन के 19वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स के बीच होगा जोरदार मुकाबला .14 अप्रैल यानि की आज होने वाले इस मैच से पहले ही दिल्ली की टीम का एक खूंखार ऑलराउंडर वापस आ गया है. दिल्ली कैपिटल्स अब तक इस सीजन का एक भी मैच नहीं जीता है। यह टीम अंकतालिका में भी सबसे निचले पायदान पर पहुंच चुकी है।
ऑलराउंडर्स खिलाडी मिचेल मार्श की हुई वापसी

आपको बता दे की आईपीएल के 19 वे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक मिचेल मार्श की वापसी हो गई है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार मिचेल मार्श हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले टीम के प्रैक्टिस सेशन में नजर आये थे. टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मिचेल मार्श की वापसी की जानकारी दी है.
यह भी पढ़े: IPL 2023 के बीच इस स्टार खिलाडी को लेकर सामने आई बुरी खबर, लगा ऑनलाइन सट्टेबाजी करने का इल्जाम!
IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स में हुई इस तूफानी खिलाडी की एंट्री, गेंद-बल्ले से मैदान में उड़ाएगा गर्दा!
शादी के लिए अपने देश गए थे मिचेल मार्श

आपको बता दे की एक हप्ते के लिए मिचेल मार्श अपने देश वापस लौट गए थे क्योंकि उन्हें अपनी प्रेमिका ग्रेटा मार्क के साथ शादी के बंधन में बंधना था। हालांकि, टीम के लिए मार्श ने शुरुआती 2 मैच में बेहतर प्रदर्शन नहीं दिखा पाये थे.लेकिन उनकी काबिलियत इससे कई अधिक है. वह अकेले दम पर टीम को मैच को अपने पक्ष में लाने की काबिलियत रखते है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम
- डेविड वार्नर (कप्तान),
- पृथ्वी शॉ
- एनरिच नार्जे
- अक्षर पटेल
- मिचेल मार्श
- सरफराज खान
- कमलेश नागरकोटी
- मुस्तफिजुर रहमान
- कुलदीप यादव
- खलील अहमद
- चेतन सकारिया
- ललित यादव
- रिपल पटेल
- यश ढुल
- रोवमैन पॉवेल
- प्रवीण दुबे
- लुंगी एनगिडी
- विक्की ओस्तवाल
- अमन खान
- फिल सॉल्ट
- ईशांत शर्मा
- मुकेश कुमार
- मनीष पांडे
- रिले रोसौव
- अभिषेक पोरेल