Deepak Nitrite Stock : शेयर मार्केट से अच्छा पैसा बनाया जा सकता है। इसका जीता जागता उदारण आपको कई शेयर देते हैं। शेयर मार्केट से पैसा कमाने के लिए सही शेयर, सही समय व धैर्य की आवश्यकता होती है। आज ऐसे ही एक शेयर के बारे में आपको बताएंगे जिसने महज 10 साल में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। करीब 10 साल पहले इस शेयर की कीमत 15 रूपए के करीब थी। लेकिन इसकी शेयर की कीमत 2000 रूपए से ज्यादा है।

कौन सा है शेयर
दरअसल जिस शेयर की हम बात कर रहे है वह है दीपक नाइट्राइट (Deepak Nitrite stock)। इस शेयर की कीमत साल 2012 में 14.70 रूपए के करीब थी। लेकिन 15 फरवरी 2022 को इस शेयर की कीमत एनएसई में 2027 रूपए के करीब है।
10 साल में बनाया करोड़पति
दीपक नाइट्राइट शेयर (Deepak Nitrite stock) में यदि साल 2012 में किसी ने एक लाख रूपए निवेश किए होते वह आज 10 साल में करोड़पति हो गया होता। दीपक नाइट्राइट शेयर ने महज 10 से भी कम समय में 13,780 फीसदी निवेशकों को रिटर्न दिया है। ऐसे में 1 लाख महज 10 साल में 1.37 करोड़ बन गए होते। यदि 1 लाख निवेश को निकाल दिया जाए तब भी 1.36 करोड़ का नेट निवेशक को प्रॉफिट होता।
5 साल में दिया इतना रिटर्न
दीपक नाइट्राइट शेयर (Deepak Nitrite stock) का प्राइज 17 फरवरी 2017 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में करीब 103.65 रूपए के करीब था। तो वहीं 5 साल में इस शेयर की कीमत बढ़कर 2027 रूपए के करीब पहुंच गई। दीपक शेयर का यह प्राइज 15 फरवरी 2022 का है। ऐसे में करीब 1 लाख यदि किसी ने निवेश किए होते तो महज साल में वह 19.55 लाख रूपए का मालिक होता। बता दें कि इस शेयर का ऑल टाइम हाई प्राइज 3,020 रूपए है। जबकि ऑल टाइम लो प्राइज 1,131 है। जबकि दीपक नाइट्राइट शेयर (Deepak Nitrite stock) का मार्केट कैप 27 करोड़ रूपए से अधिक है।