ऋतिक रोशन (hrithik Roshan) ने बीते दिनों अपनी 8 पैक की तस्वीर शेयर की। जिस पर अभिनेता के फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए।
ऋतिक रोशन (hrithik Roshan बॉलीवुड के हैण्डसम स्टार हैं। जो बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। साल 2000 से फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके है। ऋतिक के अभियन एवं फिटनेस से फैंस खासा प्रभावित हैं। तभी तो बीते दिनों जब सोशल मीडिया में ऋतिक ने शर्ट उपर करके तस्वीर शेयर की तो वह सुर्खियों में छा गए। फैंस ने ऋतिक की उक्त तस्वीर पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

48 की एज में दिखाएं 8 पैक
बॉलीवुड के हैडसम स्टार ऋतिक रोशन अब 48 साल के हो चुके हैं। बाजवूद इसके वह फिटनेस पर अपने खासा ध्यान रखते हैं। अभिनेता के इसी फिटनेस पर फैंस भी फिदा हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन (hrithik Roshan) ने सोशल मीडिया इंस्तग्राम में शर्ट उपर करके एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को देखकर फैंस क्रेजी हो गए। तस्वीर में अभिनेता ने 8 पैक दिखाएं थे। तस्वीर सामने आने के बाद फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए।
2000 से बढ़ाए हुए हो बॉलीवुड का लेबल
ऋतिक रोशन (hrithik Roshan) की तस्वीरें देखकर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप 2000 से बॉलीवुड का लेवल बढ़ाए हो। तो वहीं एक अन्य फैंस ने लिखा कि आपकी तस्वीरें दिखा-दिखाकर मेरी बीवियां ताना मारती है। तो कई अन्य ने लिखा कि आप 48 में इतने फिट कैसे रहते हो। एक अन्य ने लिखा कि आप कहीं एलियन तो नहीं। बहरहाल ऋतिक रोशन की फिटनेस को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा हैं।

ऋतिक की आने वाली फिल्में
ऋतिक रोशन (hrithik Roshan) आगामी समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। जिसमें विक्रम वेधा, फाइटर, कृष 4 जैसी फिल्में शामिल हैं।
Also Read- SBI Clerk Prelims Result 2022 : एसबीआई क्लर्क का यहां चेक करें परीक्षा परिणाम