हेराफेरी 3 फिल्म (Hera Pheri 3) की सुगबुगाहट लम्बे समय से तेज है। बीते दिनों यह खबर आई कि अक्षय कुमार वाले रोल के लिए मेकर्स ने कार्तिक आर्यन को एप्रोच किया है। लेकिन इस किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद कार्तिक आर्यन नहीं थे बल्कि कोई और अभिनेता था। जब उस अभिनेता ने यह रोल करने से इंकार कर दिया तब मेकर्स ने अक्षय कुमार वाले किरदार के लिए कार्तिक आर्यन को साइन किया। अब यह अभिनेता कौन है चलिए जानते हैं।

हेराफेरी फिल्म (Hera Pheri 3) के अब तक कई पार्ट रिलीज किए जा चुके हैं। दर्शकों ने सभी पार्टो को खूब पसंद किया। इन सभी पार्टो में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी व परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अक्षय वाले किरदार को लोगें ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। अब हेराफेरी 3 फिल्म की सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
बीते दिनों जब यह खबर सामने आई कि हेराफेरी 3 फिल्म (Hera Pheri 3) में अक्षय नहीं नजर आएंगे। तो ट्वीटर पर अक्षय के फैंस ने एक ट्रेंड चलाया। जिसमें यूजर ने लिखा कि नो अक्षय कुमार नो हेराफेरी। इस बीच अक्षय कुमार खुद सामने आए, और उन्होंने क्लीयर किया की कुछ पर्सनल वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पा रहे है। जिसका उन्हें बड़ा दुख है। अक्षय कुमार द्वारा हेराफेरी 3 फिल्म से किनारा करने के बाद यह खबर आई कि अब अक्षय वाले रोल को कार्तिक आर्यन निभाएंगे।
रिपोर्ट की माने तो हेरोफेरी 3 फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद कार्तिक आर्यन नहीं बल्कि वरूण धवन थे। खबरों की माने तो मेकर्स ने सबसे पहले अक्षय वाले किरदार को निभाने के लिए वरूण धवन को अप्रोच किया था।
इस वजह से वरूण ने रिजेक्ट किया ऑफर
रिपोर्ट की माने तो आनंद पंडित और फिरोज नाडियाडवाला ने जब हीराफेरी 3 (Hera Pheri 3) के लिए अक्षय वाला रोल वरूण को ऑफर किया तो वरूण ने इस रोल को निभाने से इंकार कर दिया है। वरूण ने यह रोल क्यों रिजेक्ट किया इसके पीछे की वजह भी सामने आई है। खबरों की माने तो वरूण ने साफ किया कि वह अक्षय कुमार की बड़ी रिस्पेक्ट करते हैं। ऐसे में अक्षय फिरोज की इक्वेशन का फायदा उठाकर वह सफलता की सीढ़ी नही चढ़ना चाहते हैं। साथ ही वरूण कहते है कि राजू का किरदार सबसे अच्छा अक्षय ही निभा सकते हैं।
Also Read- Yash स्टारर फिल्म KGF में अहम किरदार निभाने वाले कलाकार की हालत गंभीर, ICU में चल रहा इलाज