हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) एवं भारती सिंह (Bharti Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। वीडियो में हर्ष भारती का मजाक बनाते हैं।

भारती सिंह एवं हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) टीवी के पॉपुलर कपल में से एक है। इनकी कॉमेडी को घर-घर में लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। जब दोनों सितारे साथ नजर आते हैं तो एक-दूसरे की टांग खिंचाई करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हर्ष एवं भारती का इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हर्ष भारती सिंह के वजन को लेकर उनका मजाक उड़ाते हुए नजर आते हैं। जिससे पहले भारती सिंह गुस्से में मुंह फुलाती हुई नजर आती है। लेकिन बाद में वह जो हर्ष की खिंचाई करती हैं उससे हर्ष की तो बोलती बंद हो जाती है। लेकिन शो में मौजूद लोगों को जमकर हंसी आती है।
दरअसल वायरल वीडियो में हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) भारती सिंह के वजन का मजाक उड़ाते हैं। वह भारती को वजन को लेकर चिढ़ाते हैं। हर्ष भारती को बीन बैग कहते हैं। हर्ष की यह बातें सुनकर पहले तो भारतीय चुपचाप रहती है। वह मुंह फुलाती है, लेकिन बाद में वह जो जवाब देती है। उससे हर्ष की बोलती बंद हो जाती है। भारती कहती है कि इस बीन बैग पर बैठने के लिए लोग तरसते हैं।
हर्ष (Haarsh Limbachiyaa) एवं भारती का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि एक लम्बे समय से हर्ष एवं भारती अपने कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाते हुए आ रहे हैं। जल्द ही टीवी का यह पॉपुलर जोड़ा माता-पिता बनने वाला है। क्योंकि भारती सिंह ने बीते दिनों पति हर्ष (Haarsh Limbachiyaa) के साथ अपनी प्रेग्नेंसी को एनाउंस किया था। भारती सिंह द कपिल शर्मा शो में कॉमेडी करत हुई नजर आती है। भारती की कॉमेडी को कई लोग खूब पसंद करते हैं।