Gurmeet-Debina Love Story : पहली मुलाकात ही में देबिना बनर्जी से गुरमीत चौधरी ने कर दी थी शादी की बात, फिर ऐसे हुई शादी

Gurmeet-Debina Love Story : पहली मुलाकात ही में देबिना बनर्जी से गुरमीत चौधरी ने कर दी थी शादी की बात, फिर ऐसे हुई शादी

Gurmeet-Debina Love Story : गुरमीत चौधरी ने हाल ही में देबिना बनर्जी से पहली मुलाकात और प्यार को लेकर खुलासा किया।

Gurmeet Choudhary On Love Story With Debina Bonnerjee : गुरमीत चौधरी एवं देबिना बनर्जी टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। यह कपल एकसाथ कई सीरियल में भी काम कर चुका हैं। अब असल जिंदगी में यह कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाता हुआ नजर आता है। कई ऐसे मौके रहे है जब गुरमीत एवं देबिना परफेक्ट गोल्स दिया है। रामायण सीरियल में राम एवं सीता का किरदार निभाकर दोनों सितारों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

Gurmeet-Debina Love Story : पहली मुलाकात ही में देबिना बनर्जी से गुरमीत चौधरी ने कर दी थी शादी की बात, फिर ऐसे हुई शादी

लिहाजा इनके फैंस को यह लगा कि दोनों के प्यार का किस्सा यही से शुरू हुआ है। लेकिन यह जोड़ी पहले से ही प्यार में थी। इस बात का खुलासा हाल ही में गुरमीत चौधरी ने किया है। गुरमीत चौधरी ने हाल ही में खुलासा किया गया कि रामायण सीरियल शूट से पहले वह एक-दूसरे के प्यार में थे। रामायण में सीता के किरदार के लिए उन्होंने ही देबिना को सीता के रोल के लिए ऑडीशन देने के लिए कहा था। लेकिन किस्मत अच्छी थी जिसमें वह सलेक्ट हो गई।

Gurmeet-Debina Love Story : देबिना संग अपनी लव लाइफ पर बात करते हुए गुरमीत ने बताया कि जब वह 19 साल के थे तब उनकी पहली मुलाकात देबिना से हुई थी। दरअसल हुआ यह था कि वह मुम्बई पहुंचे हुए थे और देबिना भी कोलकत्ता से मुम्बई आई हुई थी। जहां वह मुम्बई में एक कार्यक्रम में भाग ले रही थी। यह वाक्या साल 2006 का है। जिसमें 15 लड़कियों का चयन हुआ था। जिसमें से एक देबिना थी। तब हम सिर्फ दोस्त थे। लेकिन एक दिन मैंने देबिना को उस होटल में देखा जहां मैं ठहरा हुआ था। मैं देबिना के पास गया और मजाक में कहा कि मैं अपने पिता से बात करूंगा कि वह तुम्हारे जैसी लड़की से शादी करना चाहेंगे।

Gurmeet-Debina Love Story : गुरमीत द्वारा मजाक में कही गई बातें सच साबित हुई और आगे दोनों ने शादी कर ली थी। गुरमीत बताते है कि देबिना को लगा था कि लड़का क्यूट है, इसका सेंस ऑफ ह्यूमर भी ठीक है और मेहनती भी है।

बताते चले कि देबिना एवं गुरमीत ने 3 अप्रैल 2022 को एक लड़की का स्वागत किया था। जिसका नाम इन्होंने लियाना चौधरी रखा है। डिलेवरी के 4 माह बाद देबिना एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं। वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। जिसका खुद खुलासा देबिना ने किया था।

Also Read- Shamshera On OTT : रणवीर कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा अब सीधे देखें अपने स्मार्टफोन पर, जाने कैसे

Also Read- raju srivastav latest news : राजू श्रीवास्तव के ब्रेन में आया सूजन, दवाएं नहीं कर रही काम, जाने कॉमेडियन की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *