बॉलीवुड इंडस्ट्री में 80 एवं 90 के दशक में गोविंदा (Govinda) की जोड़ी नीलम कोठारी (Neelam Kothari) के साथ खूब जमी। दोनों सितारे एकसाथ कई फिल्मों में नजर आए। एक्ट्रेस नीलम कोठारी का जन्म हांगकांग में हुआ था। लेकिन उनकी परवरिश बैकॉक में हुई। नीलम की फिल्मी दुनिया में इंट्री काफी दिलचस्प तरीके से हुई थी।

कहा जाता है कि नीलम एक बार मुम्बई घूमने के लिए आई थी। तभी उन्हें फिल्म डायरेक्टर रमेश बहन देखा और फिल्मों का ऑफर दे डाला। साल 1984 में नीलम (Neelam Kothari) पहली बार फिल्म जवानी में नजर आई। इस फिल्म में उनके अपोजिट करण शाह थे। फिल्म तो फ्लॉफ हुई, लेकिन नीलम के अभिनय की जमकर प्रशंसा हुई। इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।
वह सलमान खान आमिर खान के साथ भी फिल्मों में नजर आई। लेकिन अपने करियर में उन्होंने सबसे ज्यादा 10 फिल्में गोविंदा के साथ की। जिसमें से 6 फिल्में हिट रही तो 4 फ्लाफ साबित हुई। उस दौर में गोविंदा (Govinda) भी फिल्मों में नए थे। लिहाजा दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। यह काफी लम्बे समय तक चला। कहा जाता है कि उस समय गोविंदा सुनीता को भी डेट कर रहे थे।
जिसके चलते गोविंदा एवं सुनीता के बीच नीलम को लेकर काफी झगड़े होते थे। जिसके कारण गोविंदा ने नीलम के लिए सुनीता से सगाई भी तोड़ दी थी। वह नीलम (Neelam Kothari) से शादी करना चाहते थे। लेकिन गोविंदा (Govinda) की मां ने सुनीता को जुबान दे दी थी। जिसके कारण गोविंदा का नीलम के साथ शादी का ख्वाब अधूरा रहा गया। मां के लिए गोविंदा ने नीलम को छोड़ दिया। इसके बाद नीलम ने साल 2011 में एक्टर समीर सोनी से शादी कर ली। शादी के दो साल उन्होंने एक बेटी को गोंद लिया।
बता दें कि नीलम अपने करियर में ढेर सारी हिट फिल्में देने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। अब वह अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हैं। तो वहीं गोविंदा (Govinda) भी एक बेटी एवं बेटा के पिता हैं। वह भी इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वह रियालिटी शोज आदि में कभी-कभार जरूर नजर आते हैं।