साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय थलापति (Vijay Thalapathy) ने बीते दिनों अपना 48वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया। इस दौरान अभिनेता जमकर सुर्खियों में रहे। ऐसे में चलिए जानते हैं अभिनेता से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विजय थलापति (Vijay Thalapathy) ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआती 10 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। जिसके लिए उन्हें पहली बार बतौर फीस 500 रूपए मिले थे। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में विजय ने कई फिल्मों में काम किया। 18 साल की उम्र होते ही विजय को लीड एक्टर काम मिला। पहली फिल्म उनकी नालैय्या थिरपु थी। यह फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई। जिसे उनके पिता ने डायरेक्ट किया था। विजय थलापति को साल 1994 में रिलीज हुई रसिगन से सफलता मिली। इस फिल्म ने शानदार कमाई की और विजय को साउथ सिनेमा का एक बड़ा स्टार बना दिया। इसके बाद विजय ने अपने करियर फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देते गए। विजय थलापति अपने करियर में अब तक 65 फिल्में कर चुके हैं। जिनमें से ज्यादा फिल्में सुपरहिट साबित हुई है।


फैंस से रचाई शादी
विजय थलापति (Vijay Thalapathy) ने शादी अपनी एक फैंस से रचाई हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो विजय चेन्नई में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जबकि उनकी फैंस संगीता यूके में रह रही थी। यह फैंस थी संगीता, जो आज विजय की पत्नी हैं। रिपोर्ट की माने तो एक दिन संगीता विजय से मिलने उनके सेट पर पहुंच गई। जहां उन्होंने आने वाली फिल्म की बधाई दी। इस दरम्यान दोनों ने एक-दूसरे से नम्बर शेयर किया। जिसके बाद दोनों की बातें चलने लगी। तकरीबन 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद एक दिन विजय के पिता ने संगीता के पिता को अपने घर बुलाया। संगीता के पिता एक बिजनेसमैन थे। विजय के पिता ने जब शादी का प्रस्ताव रखा तो संगीता के पिता मना नहीं कर पाए। वह इस शादी के लिए राजी हो गए। चूंकि संगीता एवं विजय अलग-अलग धर्म से थे, इसलिए यह तय करना मुश्किल हो रहा था कि शादी किस धर्म के अनुसार की जाएं। ऐसे में कहा जाता है कि विजय ने फैसला लिया कि संगीता हिन्दू धर्म मानती है, इसलिए हिन्दू रीति-रिवाज अनुसार शादी की जाए। लिहाजा 25 अगस्त 1999 को संगीता एवं विजय ने शादी कर ली। इस शादी से दोनों के दो बच्चे हैं।


100 करोड़ करते हैं एक फिल्म के लिए चार्ज
मीडिया रिपोर्ट की माने तो विजय थलापति (Vijay Thalapathy) आज एक फिल्म के लिए तकरीबन 100 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। विजय ने थलापति 65 फिल्म के लिए 100 करोड़ चार्ज किया था।
विजय की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट की माने तो अभिनेता विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की कुल नेटवर्थ 420 करोड़ रूपए हैं। वह साल में 100 करोड़ से लेकर 120 करोड़ रूपए की कमाई करते हैं। विजय एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। विजय के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।
Also Read- आमिर खान की बेटी इरा खान ने बयां किया बेडरूम सीक्रेट, कहा-ब्वॉयफ्रेंड ऐसे देता है पूरा मजा