Google Search 2022 movie : साल 2022 का आखिरी महीना चल रहा है। ऐसे में गूगल में 2022 में बॉलीवुड की कौन सी मूवियों को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया चलिए जानते हैं।
साल 2022 बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा। क्योंकि इस साल फिल्में तो कई रिलीज हुई, लेकिन सफल कुछ खास ही फिल्में हुई। साल 2022 में गूगल में सबसे ज्यादा सर्च की जानकारी वाली मूवी महज 2 हैं। जिन्हें लोगों ने खूब खोजा। तो कौन सी यह मूवी हैं किस स्टार की यह मूवी हैं चलिए जानते हैं।
ब्राम्हास्त्र पार्ट 1
रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नार्गाजुन व मौनी राय स्टारर फिल्म ब्राम्हस्त्र पार्ट 1 को लोगों ने गूगल में खूब सर्च किया। यह फिल्म गूगल में सर्चेस के मामले में 6वें नम्बर पर रही। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब सर्च किया। रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म को बनाने में अयान मुखर्जी को तकरीबन 8 साल का समय लगा। रिपोर्ट की माने तो फिल्म की कहानी से लोग बहुत ज्यादा संतुष्ट नहीं थे। लेकिन फिल्म के वीएफएक्स को लोगों ने खूब पसंद किया।

केजीएफ चैप्टर 2
केजीएफ चैप्टर 2 बॉलीवुड फिल्म तो नहीं हैं। लेकिन इस भारतीय फिल्म को लोगों ने गूगल में खूब सर्च साल 2022 में किया। कई भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म को देशभर में लोगों ने खूब खोजा। केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म में रॉकी भाई के स्वैग ने लोगों को काफी आकर्षित किया। फिल्म में प्रमुख रूप से साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार यश व बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टण्डन के अलावा कई दिग्गज सितारे नजर आए थे। यह साल 2022 में सर्चेस के मामले में 8वें पायदान पर फिल्म रही।
इन दो भारतीय फिल्मों के अलावा गूगल सर्चेस में 1 से लेकर 10 नम्बर तक विदेशी फिल्मों का बोलबाला रहा। जिन्हें लोगों ने गूगल में खूब खोजा।