Good Luck Jerry Trailer : पर्दे पर एक अलग कहानी लेकर आ रही जान्वही कपूर

Good Luck Jerry Trailer : पर्दे पर एक अलग कहानी लेकर आ रही जान्वही कपूर

Good Luck Jerry Trailer : जान्वही कपूर स्टारर फिल्म गुड लक जेरी का टीजर आज रिलीज हो गया है। जिसे एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया से शेयर किया है। जान्हवी कपूर इस फिल्म के जरिए पर्दे पर एक अलग कहानी लेकर आ रही हैं।

जान्वही कपूर ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। लम्बे समय से फैंस जान्वही कपूर की आगामी फिल्म का इंतजार कर रहे थे। गुड लक जेरी फिल्म की शूटिंग जान्वही कपूर ने काफी समय पहले कर ली थी। ऐसे में लोग फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे थे। जो यह इंतजार पूरा हो चुका है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे है। गुड लक जेरी फिल्म के टीजर की शुरूआत जान्वही कपूर से होती है जो एक ड्रग माफिया के पास काम के लिए जाती है।

Good Luck Jerry Trailer : पर्दे पर एक अलग कहानी लेकर आ रही जान्वही कपूर

जहां जान्हवी कपूर से कहा जाता है कि वह महिला और वो यह काम नहीं कर सकती हैं। जिसका जान्हवी मजेदार तरीके से जवाब देती हैं। आगे टीजर में जेरी यानी कि जान्वही की मां की तबियत खराब होना दिया जाता हैं। जिन्हें कैंसर होता है। मां का इलाज कराने के लिए जेरी पैसा कमाना चाहती है। जिसके लिए वह सबकुछ करने को तैयार रहती हैं। मां के इलाज के लिए जेरी ड्रग डीलर बन जाती है। जिसके बाद ऐसे हालातों का जेरी से सामना होता है जिसकी कभी उसने कल्पना नहीं की होती है।

गुड लक जेरी के टीजर में दीपक डोबरियाल भी नजर आते है जिनका रोल काफी मजेदार है। कुल मिलाकर टीजर की बात करें तो यह काफी मजेदार, इमोशनल व थ्रिलर से भरा है। जान्वही ने अपने परफार्मेंस से लोगों को खूब इम्प्रेस किया है।

फिल्म को निर्देशित सिद्धार्थ सेन कर रहे हैं। फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज की जाएगी। फिल्म को प्रोड्यूस आनंद एल राय, महावीर जैन व सुबाशकरण कर रहे हैं। गुड लक जेरी फिल्म में मीता वशिष्ट, नीरज सूज सुशांत सिंह अहम रोल में है।

बताते चले कि गुड लक जेरी फिल्म एक तमिल फिल्म का रीमेक है। जो साल 2018 में कोलामावू कोकिला नाम से रिलीज हो चुकी है।

जान्वही कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो बवाल और मिली में वह नजर आएगी। बवाल फिल्म की शूटिंग फिलहाल जान्वही कपूर कर रही है। इस फिल्म में जान्वही क साथ वरूण धवन नजर आएंगे। इसके अलावा जान्वही पिता बोनी कपूर की फिल्म मिली में नजर आएगी। जो कि एक थ्रिलर फिल्म होगी। जिसमें सनी कौशल लीड रोल में होंगे।

Also Read- Tata का यह शेयर 40 रूपए से पहुंचा 7500 पार, 1 लाख को बनाया 2 करोड़

Also Read- ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉफी है आशिता सिंह, यकीन न हो तो खुद देख लीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *