Gold-Silver Price Today : शादियों का सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में बहुत सारे लोग सोना चांदी या ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं। लेकिन सोने चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज इनकी कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है लेकिन आने वाले समय में इनके मार्केट में बहुत ही तेजी देखने को मिलने वाली है। ऐसे में आप चाहे शादी के लिए ज्वेलरी खरीद रहे हो या फिर इन्वेस्टमेंट के लिए सोना चांदी खरीदना चाह रहे हो आज इसके लिए बहुत ही अच्छा मौका है।
शुक्रवार को सोना अपने ओल्ड टाइम हाई से करीब ₹4887 प्रति 10 ग्राम के भाव से कम रहा। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि सोना अगस्त 2020 में अपने all-time हाई पर था जब 10 ग्राम सोने का भाव लगभग ₹56200 तक चला गया था। लेकिन इस समय इसके भाव अपने उच्चतम हाई से काफी कम है। ऐसे में आप सोना खरीद सकते हैं।
1 अप्रैल शुक्रवार को सोना ₹172 गिरकर 51608 पर बंद हुआ वहीं 4 अप्रैल सोमवार को भी सराफा मार्केट में ₹325 की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव ₹51313 हो गया है। ऐसे में आप सोना खरीद सकते हैं।

बात करें 1 अप्रैल को चांदी के भाव की तो यह है ₹66889 पर बंद हुई थी। जब शुक्रवार को चांदी में ₹152 की गिरावट देखी गई तो उसके बाद इसका भाव ₹66737 तक पहुंच गया। वहीं सोमवार को 172 रुपये पर गिरने के बाद इसका भाव ₹66628 पर जाकर रुका।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने 24 कैरेट शुद्ध सोने के भाव जारी किए हैं जिसमें 10 ग्राम सोना ₹51313 में मिल रहा है।
क्या आप इस भाव के ऊपर सोना या चांदी खरीदना पसंद करेंगे। कमेंट सेक्शन में हमें इसके बारे में अपने विचार जरूर बताइए।
Also Read- अब Cryptocurrency पर देना होगा इस परसेंट का टैक्स, जाने क्या है पूरे नियम