GHCL Limited : शेयर बाजार में कई ऐसे शेयर है जिसने निवेशकों को बेहद कम समय में ताबड़तोड़ रिटर्न दे दिया है। शेयर की कीमतों में हुई तेजी से ग्रोथ ने सबको हैरान कर दिया है। 28 माह पहले इस शेयर में निवेश किया गया 1 लाख आज 7 लाख से ज्यादा बन चुका हैं। तो कौन सा है यह शेयर चलिए जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो जिस शेयर ने निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है वह जीएचसीएल कंपनी (GHCL Limited) का है। 28 माह पहले इस शेयर की कीमत 81 रूपए के करीब थी। लेकिन वर्तमान में यह 600 रूपए से ज्यादा की कीमत पर कारोबार कर रहा है। इस शेयर में अभी भी ग्रोथ देखी जा रही हैं। जानकारों से इस शेयर 898 रूपए का टारगेट प्राइज दिया है।
GHCL Limited ने लाख रूपए को बना दिया 7 लाख
मीडिया रिपोर्ट की माने तो जीएचसीएल लिमिटेड (GHCL Limited) कंपनी के शेयर की कीमत 27 मार्च 2020 को एनएसई में 81 रूपए के करीब थी। जो 1 अगस्त 2022 को 633 रूपए के कारोबार पर बंद हुआ। ऐसे में यदि किसी निवेशक ने 27 मार्च 2020 को 1 लाख रूपए इस शेयर में निवेश किए होते और उस निवेश को अब तक बनाए रखता तो आज 1 लाख की वैल्यू 7 लाख 81 हजार रूपए हो गई होती।
नोट- यह आर्टिकल किसी भी निवेश के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है। किसी भी निवेश से पहले स्वंय जांच-परख व जानकार से सलाह अवश्य लें।
Also Read- Nag Panchami पर आखिर क्यों पिलाया जाता है नागों को दूध, जाने पौराणिक प्रचलित कथा
Also Read- Naag panchami 2022 : इस मंत्र के जाप से कालसर्प दोष से पा सकते हैं मुक्ति