Village Business Idea: गांव में लंबे समय तक चलने वाले बिज़नेस, खेती के साथ साथ इनसे भी लाखो की इनकम कई राज्यों में अधिकतर लोग आय के लिए कृषि पर निर्भर रहते हैं। लेकिन वह इतनी कमाई नहीं कर पाते हैं जितनी उन्हें आवश्यकता होती है। इसलिए किसानों को ज्यादा पैसे कमाने के लिए कुछ और जरिया होना आवश्यक है। हम आपको तीन बेहतर आइडिया बताने जा रहे हैं। जिनकी सहायता से आप खेती कार्यों के साथ साथ आप अपनी इनकम और अधिक बढ़ा सकते हैं।

गांव में रहने वाले किसान जो अपने खेतों में काम करते है। जिन किसानों के पास जगह की भी कमी नहीं है और संसाधन भी आसानी से पहुंच जाते हैं। ऐसी स्थिति में किसानों के पास पैसा कमाने के बहुत सारे बिजनेस आईडियाज है। उनकी मदद से किसान आय में वृद्धि कर सकते हैं।
डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करें
डेयरी बिज़नेस अगर किसी व्यक्ति के पास अधिक जमीन है तो वह डेरी का उद्योग घर से शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कम से कम 8 या 10 अच्छी नस्ल की गाय या भैंस की आवश्यकता होगी। अपने खेतों इनके लिए चारे की व्यवस्था आसानी से कर सकते हैं।

आपके आसपास में किसी भी कस्बे या शहर आपसे मिलने वाले दूध का उपयोग आसानी से कर सकते हैं। जैसे ही दूध का बिजनेस चलना शुरू हो जाएगा। धीरे-धीरे इसका आकार भी बढ़ सकेगा।
इमारती लकड़ी पेड़ की खूब डिमांड
हम इमरती लकड़ी की बात क्र रहे है जिन्हे आप मेढ़ो के पास भी ऊगा सकते है आप सकू, शीशम, साबुन ,महुआ, देवदार, केल, चीड़, सिरसा, एबोनी, आम, नीम पेड़ भी उगा सकते हैं। इन पेड़ों को लगाने से एक बड़ा लाभ होगा। इन पेड़ों की अलग से देखभाल नहीं करनी पड़ेगी।

आप खेती के साथ साथ इनकी भी देखभाल कर सकते है लकड़ी के पेड़ों को पूर्ण होने में लगभग 8 से 12 साल लग जाते हैं। तब इन्हें आसानी से बेचा जा सकता है। यह बेचने के लिए तैयार हो जाती है और फिर इन इन्हें बेच दिया जाता है जिससे आय में वृद्धि होती है।
नकदी फसलों की खेती

ये बात आप भी जानते है की ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर अनाज और दालों की खेती करते हैं। यदि किसान अपने जरूरत के हिसाब से अनाज की खेती करने के साथ-साथ बची हुई जमीन पर नगदी फसलों की खेती भी कर सकते हैं। जिससे उनकी आय में अधिक वृद्धि होगी। ज्यादा महंगे वाले फूल, फल और सब्जियों की खेती कर सकते है। इनको तैयार होने में थोड़ा समय लगता है। तैयार होने के बाद इन्हें वाजिब दामों में बेचकर आय में वृद्धि कर सकते हैं।