Sunday, June 4, 2023
HomeTrendingHealth Tips: गर्मी में प्याज का सेवन करने से पहले जान लें...

Health Tips: गर्मी में प्याज का सेवन करने से पहले जान लें इसके नुकसान और फायदे

Health Tips: गर्मी में प्याज का सेवन करने से पहले जान लें इसके नुकसान और फायदे गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए ठंडे पेय का सेवन करते हैं। लेकिन भोजन में प्याज जरूर शामिल करते हैं। गर्मी में इसके बिना भोजन अधूरा है। प्याज के कई सारे फायदे हैं। इसके सेवन से गर्मी में लू नहीं लगती है, शरीर में ठंडक बनी रहती है। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ है कि अगर एक लिमिट से अधिक इसका सेवन करते हैं तो नुकसान भी है। जी हां, आज आपको बताते हैं कि गर्मी की वजह से प्याज का हद से अधिक सेवन भी नुकसानदेह है

Health Tips: गर्मी में प्याज का सेवन करने से पहले जान लें इसके नुकसान

प्याज में मौजूद तत्व फ्रुक्टोस अधिक मात्रा में पाया जाता है। इससे गैस संबंधित पेरशानी होने लगती है। ज्यादा प्याज खाने से डाइजेस्ट करने में प्रॉब्लम होने लगती है। 

इसमें मौजूद पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है। इससे कार्डियोलिवर सिस्टम को नुकसान हो सकता है। जिससे सीने में जलन की शिकायत होने लगती है।

प्याज का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से उन्हें खट्टी डकार, सीने में जलन जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है।

आपने अक्सर देखा होगा कई लोग प्याज खाने से बचते हैं और जो लोग अधिक प्याज खाते हैं उनके पास जाने से बचते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि उनके मुंह से प्याज की दुर्गंध आती है।

प्याज जितना लाभकारी है उतना ही नुकसानदेह भी है। जी हां, इसके अधिक सेवन से खून पतला होने का डर रहता है। इसमें मौजूद विटामिन ‘के’ बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। 

यह भी पढ़े : – Jitesh Sharma: आईपीएल में इस सीजन अपनी बैटिंग से मचा रहे तबाही, पर असल में कभी बनना ही नहीं चाहते थे क्रिकेटर

Health Tips: प्याज के फायदे

Health Tips: शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। विशेषज्ञ गर्मियों में कच्चा प्याज खाने की सलाह देते हैं। कच्चा प्याज लू और शरीर की गर्मी से बचाव करता है। इसके अलावा कई तरह के रोगों के उपचार में भी कच्चा प्याज का सेवन कर सकते हैं। अक्सर महिलाएं बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी कच्चे प्याज के रस का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऐसा नहीं कि कच्चा प्याज हमेशा ही फायदेमंद ही होता है। आइए जानते हैं कि प्याज के क्या क्या अन्य फायदे हैं। यहां बता दें कि प्याज में पर्याप्त मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन ए, सी, और ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस पाया जाता है। इसके अलावा प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भी प्याज में मिलते हैं।

यह भी पढ़े : – Taarak Mehta की क्यूट सोनू अब निकल गई है हाथों से पार कर दी बोल्डनेस की सारी हदे ,बोल्ड अवतार देख उड़ जायेगे होश

हृदय के लिए फायदेमंद

प्याज में फ्लेवोनोइड्स के गुण होते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता हैं। इसके अलावा प्याज का सेवन थियो सल्फाइट्स रक्त की स्थिरता को सही बनाए रखता है। जिससे हृदय घात और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। प्याज कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

प्याज का नियमित सेवन हड्डियों को मजबूती देता है। वैसे तो हड्डियों के लिए डेयरी पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन प्याज के सेवन से भी हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। प्याज में भी काफी कैल्शियम पाया जाता है।

बालों के लिए फायदेमंद प्याज

प्याज में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो बालों की मजबूत, ग्रोथ में लाभकारी हैं। बाल को घने, चमकदार और तेजी से लंबाई बढ़ाने के लिए प्याज का रस सिर पर लगाया जाता है, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्कैल्प मजबूत होता है। बालों का सफेद होना या रूसी एक आम समस्या है लेकिन प्याज का सेवन बालों को काला और डैंड्रफ मुक्त करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join our Whatsapp Group