बॉलीवुड स्टार फिल्मों के अलावा कई अन्य जगह से शानदार कमाई करते हैं। इस आर्टिकल में आज हम बॉलीवुड सितारों के कुछ महंगे रेस्टोंरेटों के बारे में जानेंगे, जहां यह हर दिन मोटी कमाई करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा अभिनेत्री होने के साथ ही बिजनेस से भी मोटी कमाई करती हैं। रिपोर्ट की माने तो वह एक रेस्टोरेंट की मालकिन है। एक्ट्रेस का यह रेस्टोरेंट न्यूयॉर्क में सोना नाम से हैं। जिसमें भारतीय खाना मिलता है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी भी एक रेस्टोरेंट की मालकिन है। यह रेस्टोरेंट मुम्बई के बांद्रा में स्थित है। जहां आए दिन बॉलीवुड सितारे स्पॉट किए जाते हैं।
जैकलीन फर्नाडिश
जैकलीन फर्नाडिश के पास दो रेस्टोरेंट हैं। पहला रेस्टोरेंट श्रीलंका के कोलंबों में स्थित हैं, जबकि दूसरा मुम्बई के ब्रांदा में स्थित है। जिसका नाम पाली थाली है। इसे एक्ट्रेस ने 2018 में खोला था।
चंकी पाण्डेय
चंकी पाण्डेय भी एक रेस्टोरेंट के मालिक है। उनका यह रेस्टोरेंट मुम्बई के खार में स्थित है। जो महंगा एवं अनोखे कॉकटेल के लिए जाना जाता है।
जूही चावला
जूही चावला अब भले ही फिल्मों से दूर हो, लेकिन वह बिजनेस में खास ध्यान दे रही हैं। जूही के पति खुद के एक बड़े व्यवसायी हैं। जूही आईपीएल टीम के अलावा एक रेस्टोरेंट की भी मालकिन हैं। जूही के रेस्टोरेंट में कमाल का लेबनानी खाना मिलता है।
Also Read- Rewa News : सेल्फी के चक्कर में नहर में बहा युवक, तलाश में जुटी पुलिस