सर्च इंजन गूगल हर साल एक लिस्ट जारी करता है। जिससे यह पता लगता है कि लोग किस सेलीब्रिटी को सबसे ज्यादा सर्च करते हैं। गूगल द्वारा साल 2022 की लिस्ट सार्वजनिक की गई है। जिसमें साउथ के दिग्गज एक्ट्रेसों का जलवा कायम है। इस लिस्ट से साफ होता है कि लोग सबसे ज्यादा साउथ के किन सितारों को सर्च करते हैं। तो चलिए जानते हैं गूगल द्वारा जारी की गई लिस्ट में किन सितारों को सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है।

समांथा रूथ प्रभु
गूगल की साल 2022 में जारी की गई रिपोर्ट की माने तो समांथा रूथ प्रभु को सर्च इंजन में सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है। सर्चेस के मामले में सामंथा 18वें पायदान पर है। सामंथा साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन की दुनियाभर में जर्बदस्त फैंस फालोइंग हैं। हाल ही में अल्लू की रिलीज हुई पुष्पा को लोगों ने खूब पसंद किया। गूगल सर्च के मामले में अल्लू 19वें पायदान पर हैं। सर्च इंजन पर लोग अल्लू को सबसे ज्यादा सर्च करते हैं।
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना साउथ से लेकर बॉलीवुड तक फिल्में साइन कर चुकी हैं। वह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सामंथा गूगल सर्च की जारी की गई रिपोर्ट में 20वें नम्बर पर हैं।
विजय
तमिल अभिनेता विजय बेहतरीन अभिनय व एक्शन के लिए जाने जाते हैं। दुनियाभर में अभिनेता की जर्बदस्त फैंस फालोइंग है। गूगल सर्च के मामले में विजय 22वें नम्बर पर हैं।
जबकि नयन तारा 33वें नम्बर पर तो केजीएफ फेम अभिनेता यश 40वें नम्बर पर। तो वहीं महेश बाबू, रामचरण व कीर्ति सुरेश को भी गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है।
Also Read- Post office की इस स्कीम में प्रतिमाह 12,500 निवेश पर पाएं 41 लाख की मैच्योरिटी, जाने डीटेल्स