Upcoming Movies in FEB 2022 : साल 2022 का फरवरी महीना चल रहा है। ऐसे में इस महीने कई बड़ी फिल्में रिलीज होगी। लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक की फिल्में शामिल हैं।

मुम्बई। फरवरी महीने में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही है। जनवरी महीने में सिने प्रेमियों ने पुष्पा, 83 जैसी फिल्में देखी। अब फरवरी महीने में कौन सी फिल्में रिलीज होंगी (Upcoming Movies in FEB 2022), सिने प्रेमी यह जरूर जानना चाहते होंगे। ऐसे में आज हम आपको फरवरी माह में सिनेमा एवं ओटीटी में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट बताएंगे। फरवरी माह में रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों में दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां तो आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियाबाड़ी जैसी शानदार फिल्में शामिल है।
लूट लपेटा
4 फरवरी 2022 को तापसी पन्नू एवं ताहिर राज भसीन स्टारर फिल्म लूट लपेटा रिलीज होगी। इस फिल्म को निर्देशित आकाश भाटिया ने किया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
गहराइयां
दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी व अनन्या पाण्डेय स्टारर फिल्म गहराइयां 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के टीजर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म में दीपिका के कई बोल्ड सीन है।
बधाई दो
राजकुमार राव एवं भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म बधाई दो 11 फरवरी को सिनेमा घर में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था।
गंगूबाई काठियाबाड़ी
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियाबाड़ी 25 फरवरी को सिनेमा घर में रिलीज होगी। फिल्म को निर्देशित संजय लीला भंसाली ने किया है। यह फिल्म लम्बे समय से इंतजार की बाट जोह रही थी।
द फेम गेम
माधुरी दीक्षित एवं संजय कपूर की लम्बे समय बाद द फेम गेम फिल्म के जरिए जोड़ी नजर आएंगी। यह फिल्म 25 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।