Rewa News : विप्र सेवा संघ द्वारा रीवा में निःशुल्क प्याऊ खोला गया है। ताकि तपती गर्मी में आमजन शीतल जल ग्रहण कर सके।
गर्मी का मौसम चल रहा है। तपती धूप में कण्ठ सूखना आम बात है। फिर चाहे इंसान हो या पशु पक्षी। इस तपती गर्मी में अगर शीतल पानी मिल गया तो मानों सबकुछ मिल गया। वैसे भी पानी पिलाना बड़ा पुण्य का काम माना गया है। कुछ इसी उद्देश्य से विप्र सेवा संघ द्वारा शिल्पी प्लाजा में निःशुल्क प्याऊ खोला गया है। ताकि इस तपती गर्मी में सूखते कण्ठ को आमजन शीतलता प्रदान कर सके।

प्याऊ उद्घाटन की जानकारी देते हुए विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि शिल्पी प्लाजा में जरूरतमंदों व राहगीरों को इस भीषण गर्मी में निःशुल्क शीतल जल प्रदान कराने के उद्देश्य से प्याऊ का उद्घाटना किया गया है। प्याऊ’ उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द शुक्ला पूर्व मंत्री और रीवा विधायक रहे। उन्होंने फीता काटा और लोगों को जूस व शीतल जल पिलाकर इस प्याऊ का शुभारंभ किया।
विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि हमारा संगठन पिछले 5 वर्षो से सामाजिक सरोकार के प्रत्येक क्षेत्र में काम कर रहा है। विप्र सेवा संघ हर जरूरतमंदों की सेवा हाजिर है।
प्याऊ उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डॉ केके परौहा सरंक्षक, विद्याबारिधी तिवारी निरीक्षक, प्रकाश मिश्रा संभागीय प्रशानिक अधिकारी, डॉ. आरती तिवारी पीआरओ, पुष्पा शर्मा, रोहित दुबे और विपिन गर्ग, ज्ञानेंद्र सोनी, विनेश सिंह, कृष्ण कांत दिवेदी, मनोहर चेलानी, शंकर साहनी, विजय सोनी, संतोष मिश्रा, मुकेश चेलानी, हेमंत दिवेदी, कुबेर पाण्डे, अभिषेक कुंग बानी,ममता सोनी शमिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. आरती तिवारी ऩे किया।
Also Read- महीनेभर में इस शेयर ने दिया 164 फीसदी का रिटर्न, 375 रूपए कीमत पहुंचने की उम्मीद
Also Read- 20 पैसे वाले इस शेयर ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, जाने क्या चल रही वर्तमान कीमत