First day collection of pathan : शाहरूख खान की पठान ने पहले दिन किया 50 करोड़ से ज्यादे का बिजनेस

First day collection of pathan : शाहरूख खान की पठान ने पहले दिन किया 50 करोड़ से ज्यादे का बिजनेस

First day collection of pathan : शाहरूख खान की पठान ने पहले दिन किया 50 करोड़ से ज्यादे का बिजनेस : शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम व सलमान खान जैसे सुपरस्टार से सजी फिल्म पठान ने पहले दिन 50 करोड़ रूपए से ज्यादे का बिजनेस किया है। रिपोर्ट की माने तो पठान फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म के एक्शन सीन व सलमान खान का कैमियों लोगों का दिल जीत रहा है।

पठान की बंपर कमाई की उम्मीद

First day collection of pathan : शाहरूख खान की फिल्म पठान ने जिस तरह से ओपनिंग की है, उसे लेकर जानकार यह अनुमान लगा रहे हैं कि यह फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म में से एक हो सकती हैं। पठान फिल्म को लेकर शाहरूख के फैंस के बीच खासा क्रेज बना हुआ है। फिल्म को देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित दिख रहे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म इस वीक के अंत तक अच्छी कमाई कर सकती है।

5 साल बाद शाहरूख की आई फिल्म

First day collection of pathan : पठान फिल्म के जरिए शाहरूख खान 5 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। हालांकि फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद कई तरह के विवादों का भी इसे सामना करना पड़ा है। लेकिन पहले दिन मिली शानदार ओपनिंग को लेकर यह माना जा रहा है कि भले ही फिल्म विवादों में रही हो, लेकिन शानदार कमाई कर सकती है।

बताते चले कि शाहरूख खान आखिरी बार साल 2018 में जीरो फिल्म में नजर आए थे। शाहरूख की यह फिल्म बुरी तरह से फ्लाफ रही थी। जिसके बाद शाहरूख ने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि फैंस बीच शाहरूख से फिल्में लेकर आने की बात कहते हुए नजर आए थे। पठान फिल्म के रिलीज के बाद शाहरूख के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। पठान फिल्म को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।

पठान से इन फिल्मों की बढ़ी उम्मीदें

First day collection of pathan : पठान फिल्म को दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पांस से आगामी फिल्म को लेकर भी उम्मीदें बढ़ गई है। माना यह जा रहा है कि पठान की तरह शाहरूख आने वाली अन्य फिल्में भी हिट हो सकती है। पठान के बाद शाहरूख खान डंकी और जवान जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। बताते चले कि शाहरूख खान की फिल्म जवान 2 जून 2023 को एकसाथ कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। तो वही डंकी 22 दिसम्बर 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।

Also Read- Basant Panchami 2023 : बसंत पंचमी पर इन नियमों का करें पालन, सरस्वती मां की बनी रहेगी सालभर कृपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *