सलमान खान (Salman Khan) एक लम्बे समय से खुद की शादी को लेकर चर्चा में है। जहां भी वह जाते हैं तो उनसे बस एक ही सवाल किया जाता है कि वह शादी करेंगे। ऐसे में अब लगता है कि फैंस को इस सवाल का जवाब मिलने वाला है। क्योंकि रिपोर्ट की माने तो सलमान खान के लिए उनके पिता सलीम खान (Saleem Khan) ने लड़की पसंद कर ली है। जिससे जल्द सलमान की शादी कराकर अपने घर एक नई बहू लाने वाले हैं।

दरअसल यह बात तो सभी जानते हैं कि सलमान खान (Salman Khan) आज 56 साल के हो चुके हैं। सलमान जब भी किसी फंक्शन या कार्यक्रम में जाते हैं। तो उनसे कोई न कोई शादी को लेकर सवाल कर ही लेता है। लेकिन सलमान भी इस सवाल का बड़े ही रोचक ढंग से जवाब दे लोगों की बोलती बंद कर देते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान के हम उम्र कई एक्टर हैं जो अब तक एक नहीं बल्कि कई शादियां कर चुके हैं।
पिता सलीम ने पसंद की लड़की
मीडिया रिपोर्ट की माने तो पिता सलीम खान (Saleem Khan) ने सलमान खान (Salman Khan) के लिए लड़की ढूढ़ ली है। जिससे वह जल्द सलमान के साथ शादी कराकर अपने घर की बहू बनाने वाले हैं। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह लड़की कौन है। तो हम आपको बता दें कि यह लड़की अभिनय की ही दुनिया से तल्लुक रखती हैं। लेकिन यह बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड अभिनेत्री है। जिनका नाम है समांथा लोकवुड (Samantha Lockwood) है। समांथा की उम्र 39 साल है। जो मूलतः कैलीफोर्नियां अमेरिका से है। समांथा एक अभिनेत्री है। जो हॉलीवुड फिल्मों में काम करती है। रिपोर्ट की माने तो सलमान के परिवार वालों को समांथा (Samantha Lockwood) बेहद पसंद है। वह समांथा को अपने घर की बहू बनाना चाहते हैं। समांथा एवं सलीम की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
बताते चले कि समांथा लोकवुड ने हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Saleem Khan) के साथ खुद की एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की। जिसके बाद सलमान के साथ समांथा की शादी के कयास काफी तेज हो गए। रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि सलीम खान (Saleem Khan) को समांथा बेहद पसंद है।

वह उन्हें बहू बनाने के लिए तैयार है। ऐसे में अब इस वायरल खबर में कितनी सच्चाई यह तो आने वाला समय ही बताएंगा। फिलहाल समांथा (Samantha Lockwood) सलीम खान (Saleem Khan) की तस्वीर सोशल मीडिया में जोर पकड़े हुए हैं। जिसे सलमान की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है।