शीबा इनु काॅइन (Shiba Inu Coin) साल 2021 में पाॅपुलरटी के मामले में टाॅप पर रहा है। इस मीम करेंसी ने दुनिया की टाॅप करेंसी जैसे बिटकाॅइन (Bitcoin) , ईथर Ether, डाॅज काॅइन (Doge Coin) को पाॅपुलरटी के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

क्रिप्टो बाजार की लोकप्रिय करेंसी शीबा इनु (Shib) की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब साल 2022 में शीबा इनु (Shiba Inu) करेंसी की मेगा खरीददारी हुई है। रिपोर्ट की माने तो एथेरियम व्हेल (Ethereum Whale) ने 36.2 लाख डाॅलर की 110 अरब शीबा इनु काॅइन (Shiba Inu coin) की खरीदी की है। इस बायिंग के बाद एथेरियम व्हेल (Ethereum Whale) के पास अब 4.78 करोड़ अरब डाॅलर के शीबा टोकन (Shiba Tokne) हो गए है। जो व्हेल के पोर्टफोलियों में दूसरा सबसे बड़ा टोकन है।
बता दें कि एथेरियम व्हेल (Ethereum Whale) द्वारा यह तीसरा मौका जब शीबा इनु करेंसी पर भरोसा जताते हुए तगड़ी खरीददारी की है। रिपोर्ट की माने तो इससे पहले व्हेल द्वारा 3 दिसम्बर को 11 लाख डाॅलर के करीब 28.3 अरब, व इससे एक दिन पहले यानी कि दो दिसम्बर को 24 लाख डाॅलर के शीबा इनु टोकन खरीदे थे।
Gimli एथेरियम व्हेल द्वारा शीबा टोकन की इस खरीदी के बाद कुल होल्डिंग में इसकी हिस्सेदारी 14.67 फीसदी हो गई है। बताते चले कि शीबा इनु करेंसी की कीमत पिछले साल 28 अक्टूबर को 0.00008616 डाॅलर पर गई थी। लेकिन वर्तमान में इस करेंसी की कीमत 61.69 फीसदी नीचे चल रही है। बीते दिनों इस करेंसी की कीमत 2.20 फीसदी से अधिक घटा है। लेकिन व्हेल पर इसकी गिरावट का कुछ खास असर नहीं पड़ा है। जिससे वह इसकी खरीददारी कर रहे हैं।

बता दें कि शीबा इनु टोकन साल 2021 में सबसे लोकप्रिय टोकन में से एक रहा है। इस वर्ष इस करेंसी के दाम में कई बाद तेजी देखी गई। इस मीम काॅइन ने दुनिया की टाॅप करेंसियों को अपनी लोकप्रियता व रिटर्न के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
Crypto Exchange Bitstamp ने अमेरिकी डॉलर और यूरो की Cryptocurrency Shiba Inu के बदले ट्रेडिंग शुरू करने की घोषणा की है। Bitstamp यूजर्स को शीबा में फंड डिपॉजिट और विड्रॉ करने की अनुमति देगा। हाल ही में अमेरिकी मूवी थियेटर कंपनी AMC Theatres ने भी मूवी टिकट खरीदने के लिए पेमेंट के ऑप्शन के तौर पर शीबा को जोड़ा था।