जॉन अब्राहम से लेकर तारा सुतारिया, दिशा पटानी अर्जुन कपूर जाने कौन कितनी ले रहा एक विलेन रिटर्न्स फिल्म के लिए फीस

जॉन अब्राहम से लेकर तारा सुतारिया, दिशा पटानी अर्जुन कपूर जाने कौन कितनी ले रहा एक विलेन रिटर्न्स फिल्म के लिए फीस

जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया, दिशा पटानी, अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स 29 जुलाई को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इन दिनों फिल्म के सभी स्टार कास्ट जोर-शोर से प्रमोशन में बिजी है। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि आखिर ये स्टार एक विलेन रिटर्न्स के लिए कितनी फीस ले रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन से स्टार कितनी फीस चले रहे हैं।

जॉन अब्राहम से लेकर तारा सुतारिया, दिशा पटानी अर्जुन कपूर जाने कौन कितनी ले रहा एक विलेन रिटर्न्स फिल्म के लिए फीस

बात करेंगे सबसे पहले जॉन अब्राहम की। जॉन बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता है जो फिट बॉडी व जर्बदस्त एक्शन के लिए जाने जा रहे हैं। वह फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में भी जर्बदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक विलेन रिटर्न्स फिल्म के लिए जॉन मेकर्स से 6 करोड़ रूपए बतौर फीस ले रहे हैं।

तो वहीं दिशा पटानी के एक विलेन रिटर्न्स फिल्म में किरदार का नाम शीना शेट्टी हैं। फिल्म में दिशा अपनी हॉट एवं बोल्ड अंदाज से दर्शकों को इम्प्रेस करती हुई नजर आएगी। टीजर में दिशा पटारी के किरदार व लुक को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बात करें अभिनेत्री की फीस तो वह 4 करोड़ रूपए की हैं।

इसी तरह अर्जुन कपूर भी फिल्म में जर्बदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। अर्जुन भी इस फिल्म से पहले कई एक्शन फिल्म कर चुके हैं। लम्बी कद काठी और मजबूत बॉडी वाले अर्जुन कपूर के एक्शन लोग काफी पसंद करते हैं। रिपोर्ट की माने तो एक विलेन रिटर्न्स के लिए अर्जुन कपूर ने 4 करोड़ रूपए चार्ज किया है।

इसके अलावा तारा सुतारिया एक विलेन रिटर्न्स फिल्म के लिए 2 करोड़ रूपए चार्ज कर रही हैं। रिपोर्ट की माने तो तारा अब तक कई फिल्में तो कई चुकी हैं। लेकिन उनके खाते में अभी हिट फिल्में एक भी नहीं आई है। बावजूद इसके तारा बैक टू बैक फिल्मों में नजर आ रही हैं। इन चार सितारों के अलावा एक विलेन रिटर्न्स फिल्म में जेडी चक्रवर्ती नजर आएंगे। जो एक पुलिस ऑफीसर के किरदार में है।

जो पूरे मामले की छानबीन करते हुए दिखेंगे। इस फिल्म के लिए जेडी चक्रवर्ती को 50 लाख रूपए बतौर फीस दिया गया है। साथ ही अलीशा प्रधान भी एक विलेन रिटर्न फिल्म में लीड रोल प्ले करती हुई नजर आएंगी। जिसके लिए उन्होंने 35 लाख रूपए चार्ज किए हैं।

Also Read- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा का निधन! ऐसी उड़ी अफवाह तो एक्टर ने दिया यह रिएक्शन

Also Read- Disha Patani व टाइगर श्राफ की राहें हुई जुदा, 6 साल रिलेशन में रहने के बाद अलग हुए कपल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *