Earthquake in Delhi : शनिवार की रात तकरीबन 8 बजे एक बार फिर से दिल्ली व एनसीआर के कई क्षेत्रों में भूकंप आया है। यह सप्ताह में दूसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले मंगलवार की रात तकरीबन 1 से डेढ़ बजे के समय भूकंप आया था। हालांकि इस भूकंप से अभी तक किसी भी प्रकार की जनजानि की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन सप्ताह में दूसरी बार आए भूकंप ने एनसीआर क्षेत्र में रह रहे लोगों में टेंशन पैदा कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो शनिवार की शाम तकरीबन 7.57 बजे यह भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 5.4 थी। भूकंप का केन्द्र जमी से 10 किमी नीचे था।
मंगलवार को आया था भूकंप
बताते चले कि इसी सप्ताह भारत सहित चीन व नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह भूकंप रात तकरीबन 1.57 बजे आया था। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 माफी गई थी। भारत में यह भूकंप दिल्ली यूपी, उत्तराखण्ड, बिहार, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू काश्मीर के कई क्षेत्रों में आया था। भूकंप की आशंका को लोग समय रहते भांप गए थे। जिससे वह घर से बाहर निकल गए थे। अब सप्ताह में दूसरी आए भूकंप ने लोगों को हैरत में डाल दिया है।
Also Read- Black Wheat : सामान्य गेहूं की अपेक्षा कम पौष्टिक होता है काला गेहूं, कृषि विशेषज्ञ ने बताई सच्चाई