Diwali 2022 Date : दिवाली पर्व को देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ सेलीब्रेट किया जाता है। इस पर्व पर घरों को दियों एवं लाइटों से रोशन किया जाता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी एवं गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पर्व को प्रमुख रूप से प्रकाश, ज्ञान एवं धन समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन घर को रोशनी से सजाया जाता है। तदुपरात घर के सभी सदस्य मिलकर मां लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना विधिपूर्वक करते हैं। दिवाली में दिए जलाने से घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर भागती है।
दिवाली पर धन की देवी महालक्ष्मी, बुद्धि के देवता गणेश जी एवं धन के देवता कुबेर की विधि पूर्वक पूजा की जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल दिवाली का पर्व कब पड़ रहा है। यह त्यौहार कब मनाया जाएगा।
कब है दिवाली (Diwali 2022 Date)
Diwali 2022 Date : ज्योतिविद्ों की माने तो इस साल दिवाली का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या सोमवार 24 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
शुभ मुर्हूत
दिवाली यानी कि अमावस्या तिथि का प्रारंभ 24 अक्टूबर 6.03 बजे से प्रारंभ होगी। जो 24 अक्टूबर को 02.44 बजे समाप्त हो जाएगी। लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुर्हूत 6 बजकर 54 मिनट से शुरू होगा। जो रात्रि 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
दिवाली पर्व का महत्व
दिवाली पर्व जीवन में सफलता एवं मेहनत का पाठ देता है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी जी की विधिपूर्वक पूजा करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ऐसी मान्यता है कि प्रभु श्रीराम लंकापति रावण पर विजय प्राप्त करके 14 साल का वनवास पूरा करके घर लौटे थे। जिसकी खुशियां सेलीब्रेट की जाती है। घरों को दीपों से सुसज्जित किया जाता है। दिवाली के मौके पर लक्ष्मी पूजन से विशेष फल की प्राप्ति होती है। जिससे भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
Also Read- Redmi 11 Prime 5G लांच, 50 MP कैमरा व 5000 MAH बैटरी से है लैस फोन की जाने कीमत
Also Read- Kapil Sharma को अक्षय कुमार ने सुनाई खरी-खरी, कहा ये आदमी मेरी हर चीजों पर लगाता है नजर