दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वह इन दिनों मालदीव्स में हैं। जहां वह विवेक दाहिया संग रोमांस फरमाती हुई नजर आई। विवेक दाहिया एवं दिव्यांका त्रिपाठी की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं।

बताते चले कि मालदीव्स बॉलीवुड सेलेब्स की सबसे फेवरेट जगह में से एक हैं। जहां काम से फुर्सत मिलते ही वेकेशन इंज्वॉय करने बॉलीवुड सेलेब्स यहां पहुंचते रहते हैं।
विवेक दाहिया संग वेकेशन मना रही दिव्यांका
दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दाहिया संग मालदीव्स वेकेशन मनाने पहुंची हुई हैं। जहां रोमेंटिक पलों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। दिव्यांक ने पति विवेक दाहिया संग एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें शेयर की है। कुछ तस्वीरों में वह पानी में पति संग नजर आ रही हैं। कई तस्वीरें ऐसी है जहां वह पति के साथ गप्पे हॉक रही हैं। फिलहाल दिव्यांका व विवेक मालदीव्स वेकेशन को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं।
Also Read- Ranbir Kapoor ने किया खुलासा, कहा-पापा ने कहा था ऐसी फिल्में मत करना जिसमें धोती पहननी पड़े
Also Read- Janhvi Kapoor Sara Ali Khan ने साथ में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, देखें तस्वीरें