दूल्हे की हरकतों से नाराज दुल्हन ने बैरंग लौटा दी बारात जानिए क्या थी वजह…….
यह पूरी घटना फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड की बताई जा रही है सुभाष नगर स्थित एक घर में बेटी की शादी थी. धूमधाम से शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। पूरा घर मेहमानों से भरा हुआ था। बेटी की शादी में चाचा-चाची, बुआ-फूफा समेत तमाम रिश्तेदार पहुंचे। शाम को बारात भी गीत-संगीत के साथ पहुंची लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिससे घराती बाराती के सभी लोगों में हड़कंप मच गया।सभी दुल्हन से बातें कर रहे थे लेकिन दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर था।
दुल्हन ने दूल्हे को शराब व सिगरेट पीते देखा

दरअसल सज-धजकर दूल्हा बारातियों के साथ बरेली के सुभाष नगर बारात लेकर पहुंचा था. तभी उसने सिगरेट व शराब पी दूल्हे को यह सब करते हुए दुल्हन ने देख लिया. दूल्हे को नशा करते देख दूल्हन भड़क गई. उसने अपने परिवार वालों से शादी करने से मना कर दिया. लड़की के शादी ना करने का फैसला सुनकर हड़कंप मच गया.
यह भी जानिए : मार्केट में बवाल मचाने आई इनोवा, अर्टिका से भी शानदार लुक में 7 सीटर कार, होने वाली है ग्रेंड एंट्री

जब दुल्हन ने लौटा बारात
जब दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया तो लड़के का पक्ष बिना व्याहे ही लौट गया। इससे पहले लड़की पक्ष ने बारात का स्वागत धूमधाम से किया। बाद में अविवाहित लड़के की वापसी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। यह पूरी घटना फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड की बताई जा रही है
यह भी पढ़े : BOX OFFICE पर तहलका मचाने आ रही है सनीदेवाल की गदर 2, देखिये कब आ रही है सिनेमा घरों में…….