Dhanteras Rangoli 2022 : धन तेरस पर्व आने को अब गिनती के दिन ही बचे है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व को धनवंतरी जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धन तेरस पर धन के देवता कुबेर एवं धनवंतरी देवी की पूजा की जाती है। धन पर तेरस पर बाजार गुलजार रहता है।
इस दिन हर व्यक्ति कुछ न कुछ खरीदकर घर जाता है। धन तेरस पर खरीदी करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धन तेरस पर खरीदी करने से घर में धन के देवता कुबेर की कृपा बनी रहती है। इस वर्ष धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर को बनाया जाएगा। तो वहीं धन तेरस पर तकरीबन 27 साल बाद एक अद्भुत संयोग बन रहा है। ऐसे में चलिए जानते है धन तेरस पर खरीददारी का शुभ मुर्हूत के बारे में।
खरीदी का शुभ मुर्हूत
वैदिक पंचागों की माने तो कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आगमन 22 अक्टूबर दिन शनिवार की शाम 6.03 बजे से होगा। जो 23 अक्टूबर को 6.04 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार धन तेरस का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जावेगा।
सालों बाद बन रहा अद्भुत संयोग
ज्योतिष पंचांगों के मुताबिक 27 साल धन तेरस का मान दो तक रहने वाला है। क्योंकि त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 22 अक्टूबर को शाम 6.03 बजे से होगा। जिसका समापन 23 अक्टूबर की शाम 6.04 बजे होगा। ऐसे में पहले दिन रात में और दूसरे दिन दिनभर खरीददारी होगी। तो वहीं धनवंतरी देव की पूजा, मां लक्ष्मी और कुबेर का पूजन व सोना, चॉदी बर्तन आदि की खरीददारी कर सकते हैं।
अक्षय पुण्य प्राप्ति के लिए धनतेरस पर करें यह उपाय
पौराणिक कथाओं की माने तो धन तेरस के दिन भगवान धनवंतरी जी का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन उनकी पूजा की जाती है। धन तेरस के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार और आंगन में दिए जलाने चाहिए। क्योंकि धन तेरस से ही दीपावली त्यौहार की शुरूआत हो जाती है। धनतेरस के दिन शाम के समय दिए जलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसे अलावा कुबेर यंत्र, श्रीयंत्र, झाडू और धनिए के बीच खरीदना इस दिन सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जबकि दीपावली के दिन श्रीयंत्र की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और वह पूजा करने वालों पर सालभर अपना आर्शिवाद बनाए रखती हैं।
Also Read- Ompuri अभिनय के लिए जब पहुंचे मुम्बई तो इस अभिनेत्री ने कसा था तंज, कहा-कैसे कैसे लोग हीरो बनने…
Also Read- 260 करोड़ की प्राइवेट जेट की झूठी खबर पर भड़के Akshay Kumar, दिया करारा जवाब