रवि किशन (Ravi Kishan) ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने अभिनय का जौहर भोजपुरी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में बिखेरा है। अभिनेता की दुनियाभर में गजब की फैंस फलोइंग हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रवि किशन चार बच्चों के पिता होने के बावजूद बॉलीवुड की एक अभिनेत्री से दिल लगा बैठे थे। नहीं तो चलिए जानते हैं रवि किशन के अफेयर का किस्सा।

रवि किशन (Ravi Kishan) अभिनेता होने के साथ ही अब एक नेता भी हैं। वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सीट से भाजपा सांसद हैं। अभिनय की दुनिया में लम्बे समय तक काम करने के बाद अब रवि किशन राजनीति में अपना परचम लहरा रहे हैं। रवि किशन फिल्मों के अलावा एक समय अपनी निजी जिंगदी को लेकर जमकर सुर्खियों में रहा करते थे। खबरों की माने तो एक समय वह बॉलीवुड की एक हसीना के साथ दिल लगा बैठे थे। उस समय रवि किशन चार बच्चों के पिता भी थे।
इस अभिनेत्री से रहा रवि किशन का अफेयर
मीडिया रिपोर्ट की माने तो रवि किशन (Ravi Kishan) एक समय बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नगमा से दिल लगा बैठे थे। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें एक खूब चर्चा में हुआ करती थी। इस बात को रवि किशन ने एक इंटरव्यू में कबूला भी था। रवि के नगमा संग रिश्ते की बात जब उनकी पत्नी को पता चली तो वह रवि से काफी खफा था। हालांकि कहा जाता है कि जब रवि इस रिश्ते से दूर नहीं हुए तो उनकी पत्नी ने इस कड़वे सच को स्वीकार कर लिया था। इस दौरान नगमा रवि के घर आती थी। वह रवि की पत्नी के साथ खाना बनाती थी।
नगमा संग रवि का ऐसे खत्म हुआ रिश्ता
रिपोर्ट की माने तो रवि (Ravi Kishan) एवं नगमा का रिश्ता ठीक चल रहा था। दोनों के प्यार की गाड़ी पटरी पर बराबर दौड़ रही थी। लेकिन एक दौर ऐसा आया जब यह रिश्ता हमेशा के लिए समाप्त हो गया। बताया जाता है कि रवि किशन जब बिग बॉस में गए तब नगमा एवं उनके रिश्ते में दरार आ गई। रवि एवं नगमा के रिश्ते की यह दरार कम नहीं हुई और बढ़ती ही गई। आखिर दोनों के बीच दूरियां बन गई और रवि अपनी पत्नी के पास वापस लौट आए।
Also read- 42 की उम्र में पटाखा लगती हैं Sweta Tiwari, किसी एंगल से नहीं दिखती दो बच्चों की मां