फंसी हुई अंगूठी को निकलने का देसी जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल इस वीडियो के माध्यम से बड़ी आसानी से निकल जाएगी अंगूठी देखें VIDEO ऊँगली में फंस गयी अंगूठी तो अपनाये यह देसी जुगाड़। हम आपको बताने जा रहे है एक खास चीज के बारे में जिसमे काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। जैसे की आपकी ऊँगली में अंगूठी फंस जाती है जिसे निकलना काफी मुश्किल होता है। आज हम आपको बतायेगे इसे आसानी से निकलने का तरीका। इस तरीके से आपकी अंगूठी बिना किसी सुनार के पास जाये आसानी से घर बैठे ही निकल सकती है।
अंगूठी को निकालने का आसान तरीका
ऊँगली में फंसी अंगूठी को निकालने के काफी तरीके आजमाते है जैसा की आप लाख तेल या चिकनाई लगा ले मगर अंगूठी हिलती नहीं है। कभी-कभी ऐसी नौबत आ जाती है की अंगूठी को कटवाना पड़ता है। तो इन सब चीजों से बचने के लिए सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो को देखें। इन दिनों सोशल मीडिया पर अंगूठी को निकालने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंगूठी को एक आसान विधि से निकालना दिखाया जा रहा है। इसे मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। भारत में जुगाड़ों की कमी नहीं है ऐसे में आये दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियोस भी वायरल होते रहते है।
इन चीजों के माध्यम से अंगूठी निकलना होगा आसान
आपकी उंगली में अंगूठी फंसी हुई है और उसे निकालना है तो आपको पतले कपड़े का प्रयोग करना चाहिए। आप उंगली से बड़ा पतला कपड़ा ले। उस कपड़े को उंगली में एक बार लपेटे और उसका दूसरा हिस्सा अंगूठी के अंदर डाल दें और दूसरी तरफ से पकड़कर जब आप कपड़े को खींचेंगे तो अंगूठी बाहर की ओर आने लगेगी और अंगूठी बड़ी आसानी से निकल जाएगी। और इस कपड़े में यदि थोड़ा तेल या चिकनाई का प्रयोग किया जाये तो यह काम और आसान हो सकता है।