दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) व रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के पॉवर कपल है। बॉलीवुड की यह सुपरहिट जोड़ी अक्सर किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती है। दोनों सितारों ने एकसाथ कई सुपरहिट फिल्में दिए हैं। लेकिन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 83 कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म में रणवीर एवं दीपिका पादुकोण दोनों सितारे नजर आए थे। 83 के बाद दीपिका फिल्म गहराइयां को लेकर खूब सुर्खियों में रही। गहराइयां फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनन्या पाण्डेय, सिद्धांत चतुर्वेदी व धैर्या कारवा जैसे एक्टर नजर आए। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई थी।

फिल्मों के अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। खासकर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की वजह से। जब भी दीपिका एवं रणवीर एकसाथ किसी कार्यक्रम में नजर आते हैं तो फैंस बॉलीवुड की इस सुपरहिट जोड़ी को देखकर प्रसन्न हो जाती है। दीपिका की दुनियाभर में एक बड़ी फैंस फालोइंग है। तो वहीं रणवीर सिंह भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता में से है।
अब हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने रणवीर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। दीपिका बताती है कि रणवीर की वह एक आदत से परेशान हो चुकी है। उन्हें रणवीर (Ranveer Singh) की यह आदत बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। आदत यह है कि हम दोनों साथ में डिनर के लिए बैठते हैं। लेकिन रणवीर जल्दबाजी में खाना खाकर निकल जाते हैं और मैं अकेली रह जाती हूं। दीपिका कहती है कि मुझे अकेले खाना खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के वर्कफ्रंट की बात करें तो आगामी समय में एक्ट्रेस पठान, फाइटर जैसी कई अन्य फिल्मों में नजर आएगी। पठान फिल्म में दीपिका के अपोजिट शाहरूख खान नजर आएंगे। बता दें कि दीपिका एवं शाहरूख की जोड़ी को भी फैंस खूब पसंद करते हैं। दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत शाहरूख खान के साथ ओम शांति ओम से किया था।