Bollywood star Prem Chopra, Ekta Kapoor and Johan Abraham Corona Positive : बाॅलीवुड में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी हैं। एकसाथ बाॅलीवुड के कई सितारे कोविड-19 पाॅजिटिव हुए है। जिसमें दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा, एकता कपूर व एक्टर जाॅन अब्राहम शामिल है।

प्रेम चोपड़ा
सिने जगत के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा व उनकी पत्नी उमा चोपड़ा कोरोना की चपेट में आ गए है। प्रेम व उनकी पत्नी उमा की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें मुम्बई स्थिति लीलावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट की माने तो दोनों सितारे ठीक हो रहे है। एक या दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। बता दें कि प्रेम चोपड़ा बाॅलीवुड सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों शानदार अभिनय प्रेम चोपड़ा इन दिनों 86 वर्ष के हैं।
एकता कपूर
टीवी की क्वीन कही जाने वाली निर्माता एकता कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। सोमवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। एकता ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि तमाम सावधानियों के बीच उनकी रिपोर्ट कोविड-19 पाॅजिटिव आई है। आगे वह लिखती है कि बीते कुछ दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए थे वह अपनी जां करा लें। फिलहाल एकता ठीक हैं। जल्द वही कोविड-19 को मात दे देगी।

जाॅन अब्राहम
बाॅलीवुड के एक्शन स्टार जाॅन अब्राहम की रिपोर्ट भी सोमवार को कोरोना पाॅजिटिव आई है। जाॅन के साथ ही उनकी पत्नी प्रिया भी कोरोना पाॅजिटिव हो गई है। जाॅन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि तीन दिन पहले वह एक शख्स के संपर्क में आए थे। बाद में पता चला कि वह कोविड-19 पाॅजिटिव था। अब मेरी व पत्नी प्रिया भी इस वायरस के चपेट में आ गए हैं। हम किसी के संपर्क में नहीं हैं। हमारा टीकाकारण हो चुका हैं। हल्के लक्षण जिससे जल्द ही मात दे देंगे। आप अपना ख्याल रखिए, मास्क पहनिए और दूसरों से दूरी बनाकर रखिए।
बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर देश के कई महानगरों में तेजी से फैल रही है। कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। सरकार एलर्ट है। लोगों से भी नियमों का पालन करने की अपील की जा रही हैं। इसलिए जरूरी है कि मास्क लगाइए और सुरक्षित रहिए।