Birmingham, England: Common Wealth Games 2022 की शुरुआत हो चुकी है। 29 जुलाई को शुरु हुई इस स्पर्धा के पहले दिन भारत के खेमें में एक भी पदक नहीं आए थे। लेकिन खेल के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया। कुल चार पदक जीत कर अंक तालिका में भारत ने आंठवा स्थान प्राप्त कर लिया।
भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता। उसके बाद भारत की बिंदियारानी ने कुल 202 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं पुरुषों में पहला पदक भारत को वेटलिफ्टिंग में 55 किलोग्राम वर्ग में संकेत महादेव सरगर ने दिलाया।दूसरा पदक गुरुराजा ने 61 किलोग्राम में कांस्य पदक अपने नाम किया
भारत ने वेटलिफ्टिंग में ही जीते चार पदक
Common Wealth Games 2022 में भारत के खेमें में आए चार पदक और चारों पदक भारत ने वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। शनिवार को भारत ने वेटलिफ्टिंग के चारों इवेंट्स में मेडल के साथ अपनी शुरुआत की. भारतीय खिलाड़ियों ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया। भारत के लिए अब तक एकलौता गोल्ड भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में जीता है। उसके बाद भारत की बिंदियारानी ने कुल 202 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी संभाली कमान
जहां महिलाओं ने दो पदक जीते वहीं पुरुषों ने भी Common Wealth Games 2022 में दो पदक जीत कर कमान को संभाला। पहला पदक भारत को वेटलिफ्टिंग में 55 किलोग्राम वर्ग में संकेत महादेव सरगर ने दिलाया। संकेत ने सिल्वर पदक जीत भारत का खाता खोला। वहीं देश को दूसरा पदक गुरुराजा ने 61 किलोग्राम वर्ग में 269 किलोग्राम वर्ग में भारत को कांस्य पदक दिलाया।
Also Read- NEPAL EARTHQUAKE: नेपाल की राजधानी काठमांडू में 4.3 की तीव्रता से आया भूकंप, जिंदगियां सुरक्षित
Also Read- ED Case : संजय राउत ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करके कहा, मैं मर भी जाऊंगा तो समर्पण नहीं करूंगा