सीएनजी (CNG) के दामों में एक बार फिर से वृद्धि हुई है। इस बार यह वृद्धि 80 पैसे की हुई है। इस वृद्धि को लेकर सालभर में कुल 6 बार प्राकृति गैस के दाम बढ़े हैं।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो बीते शुक्रवार सीएनजी (CNG) के दामों में 80 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। इस बढ़ोत्तरी के बाद राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 60.01 पैसे से बढ़कर 60.81 पैसे हो गए हैं। उक्त जानकारी इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा अपनी वेबसाइट में दी गई है।
बताते चले कि आईजीएल राजधानी दिल्ली में सीएनजी (CNG) व पाइप वाली गैस की खुदरा बिक्री करती है। खबरों की माने तो पिछले माहभर में यह छठी बार है जब सीएनजी के दामों में वृद्धि हुई है। 6 बार में अब तक कुल 4 रूपए सीएनजी के दामों में वृद्धि हुई है। यह वृद्धि वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में आए उछाल के कारण हुई है। आईजीएल घरेलू फील्ड से प्राकृतिक गैस हासिल करती है और साथ ही आयातित एलएनजी भी खरीदती है।
बीते गुरूवार को स्थानीय फील्ड से उत्पादित गैस की कीमत 2.9 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 6.10 अमेरिकी डॉलर प्रति दस लाा ब्रिटिम थर्मक इकाई कर दी गई थी। जिसके बाद सीएनजी की कीमतों में बढ़ोत्तरी करना जरूरी हो गया था। हालांकि खाना बनाने यानी कि घरेलू उपयोग होने वाली गैस की कीमतों में वृद्धि नहीं की गई है।
यहां होंगे इतने दाम
सीएनजी (CNG) की कीमतों में हुई वृद्धि के चलते राजधानी से सटे कई क्षेत्रों में इसके अलग-अलग दाम सामने आए हैं जैसे ग्रेटर नोएडा में सीएनजी 63.38 रूपए किलो होा। तो वहीं गुरूग्राम में 69.17 रूपए किलो उपलब्ध होगा। सीएनजी की कीमत अलग-अलग शहरों में अपने कर निर्धारण के अनुसार लागू होगा।
Also Read- Doge Coin के टोटल सप्लाई का 31.5 फीसदी टोकन Robinhood वॉलेट में, कीमत अरबों