CM Shivraj पहुंचे फार्महाउस: फसलों की देखी गुणवत्ता, जैविक खेती को बताया उत्तम

CM Shivraj पहुंचे फार्महाउस: फसलों की देखी गुणवत्ता, जैविक खेती को बताया उत्तम

भोपाल। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) पत्नी साधना सिंह के साथ विदिशा स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने लगी फसलों का जायजा लिया। सीएम ने इस दौरान टमाटर की गुणवत्ता को परखने के साथ ही सभी उद्यानिकी में उगाई जा रही सभी फसलों के बारे में विधिवत जानकारी ली। इस दौरान सीएम ने मीडिया कर्मियों से चर्चा की। जहां उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

CM Shivraj पहुंचे फार्महाउस: फसलों की देखी गुणवत्ता, जैविक खेती को बताया उत्तम

सीएम शिवराज (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि प्रदेश परम्परागत खेती में अग्रणी है। लेकिन किसान अतिरिक्त आय के लिए परम्परागत खेती जैसे धान, गेहूं के साथ ही अन्य फसलों की भी खेती करें। ताकि अच्छा मुनाफा कमा सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती की तरफ अधिक ध्यान देना इसलिये आवश्यक है क्योंकि केमिकल फर्टिलाइजर मिट्टी की उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुंचाते हैं और मानव के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। आज समय है कि हम प्राकृतिक खेती यानी गोबर की खाद, जीवामृत इत्यादि खाद के तौर पर इस्तेमाल करें। इसका फायदा यह होगा कि उत्पादन भी अधिक होगा और रोगों से मुकाबला करने की क्षमता में वृद्धि होगी।

सीएम चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि आज आमजन जैविक खेती उत्पाद का उपयोग करना चाह रहे हैं। जैविक खेती की फसलों के रेट भी काफी अच्छे होते हैं और यह मानव शरीर के लिए भी उत्तम होती हैं। इसलिए जरूरी है कि किसान प्राकृतिक खेती की ओर भी ध्यान लगाएं।

Also Read- Business Idea : गर्मी में किसान भाई इस चीज की खेती करके 3 महीने बनाए तगड़ा मुनाफा

Also Read- Kwality Pharma share : दो साल में इस शेयर ने निवेशकों को बनाया लखपति, 1 लाख के हो गए 16 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *