Sunday, June 4, 2023
HomeMadhya PradeshChitra Navratri 5th day : रानी तालाब मां कालिका मंदिर में भक्तों...

Chitra Navratri 5th day : रानी तालाब मां कालिका मंदिर में भक्तों का लगा तांता, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

Chitra Navratri 5th day : रानी तालाब मां कालिका मंदिर में भक्तों का लगा तांता, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

Chitra Navratri 5th day : नवरात्रि पर्व चल रहा है। मां की भक्ति में लोग डूबे हुए हैं। सुबह से माता रानी के दरबार में भक्तों की भीड़ जुटने लगती है। जो देर रात तक जारी रहती है। नवरात्रि के पांचवे दिन रानी तालाब स्थित मां कालिका माता मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जिन्होंने लाइन लगाकर बारी-बारी से मां के दर्शन किए।

Chitra Navratri 5th day : रानी तालाब मां कालिका मंदिर में भक्तों का लगा तांता, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

चैत्र नवरात्र का आज पांचवां दिन था। रानी तालाब मंदिर स्थित कालिका मां के दरबार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जिन्होंने विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने मां को फूल, हल्दी, सिंदूर, चुनरी आदि अर्पण की। इसके बाद नारियल फोड़ा और सुख समृद्धि का आशिर्वाद मांगा। बताते चले कि नवरात्र पर्व पर कई भक्त 9 दिन व्रत रखकर मां को प्रसन्न करते हैं। रानी तालाब स्थित मंदिर में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगते देखी गई। आज पंचमी के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

Chitra Navratri 5th day : रानी तालाब मां कालिका मंदिर में भक्तों का लगा तांता, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

मां कालिका का हुआ सोलह श्रृंगार

Chitra Navratri 5th day : नवरात्रि के पांचवे दिन मां कालिका का सोलह श्रृंगार किया गया। मां को विशेष आभूषण पहनाए गए। मुकुट धारण करवाया गया। जिसे देखने के लिए दूर-दराज से भी भक्त यहां पहुंचे थे। मंदिर में कुछ सामाजिक संगठनों के द्वारा सुबह से ही मां की सेवा में भीड़ को लाईन में लगवाया एवं पॉलिथीन मुक्त करने को श्रद्धालुओं से कहा। सिटी कोतवाली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच लाखों लोगों ने दर्शन प्राप्त किया। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां कालिका के दरबार में जो भी मन्नतें मांगता है वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता है। उनकी हर मांगे पूरी होती हैं।

Chitra Navratri 5th day : रानी तालाब मां कालिका मंदिर में भक्तों का लगा तांता, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

कन्या भोज का हुआ आयोजन

Chitra Navratri 5th day : नवरात्रि के पांचवे दिन जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में कन्या भोज का आयोजन हुआ। भक्त कन्याओं के सबसे पहले पैर धुले, उन्हें टीका लगाया। इसके बाद मीठे आइटम परोसे। कन्याओं द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उन्हें दान-दक्षिणा भी दिया गया।

Also Read- Rewa News : विश्व हिन्दू परिषद छात्रावास की निःशक्त कन्याओं को कराया भोजन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join our Whatsapp Group