Silver Rings: चाँदी का छल्ला धारण करने से मिलते है अनगिनत लाभ, फायदे जान आप भी पहनना कर दोगे स्टार्ट .आजकल हर आदमी सुख-सुविधा पाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करता है, लेकिन कई बार इतनी मेहनत करने के बाद भी उसके जीवन में खुशियाँ नहीं आती है जिसके कारण वह निराश हो जाता है। उसे ऐसा लगता है की जैसे किस्मत उसका साथ नहीं दे रही। लेकिन कभी कभी यह आपके कुंडली में ग्रहो की दशा के कारण भी होता है। आज हम आपको चाँदी की अंगूठी से मिलने वाले चमत्कारी फायदों के बारे में बताएँगे।
धातुओं और रत्नों से बनी अंगूठियों का हमारे जीवन में विशेष महत्व

आपको बता दे की ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अलग-अलग धातुओं और रत्नों से बनी अंगूठियां हमारे जीवन को सुचारु रूप से चलाने का कार्य करती हैं। ज्योतिष के अनुसार में इन धातुओं और रत्नों को नौ ग्रहों से जोड़ा गया है। चांदी की अंगूठी भी इन्हीं महत्वपूर्ण धातुओं में से एक है। हम आपको चांदी की अंगूठी पहनने के फायदे बता रहे हैं। जिसको जानकर आप भी चाँदी की अंगूठी पहनने लगोगे।
यह भी पढ़े: Surya Guru Yuti 2023: 12 साल बाद बनने जा रहा है सूर्य-गुरु का महासंयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा
चाँदी का छल्ला धारण करने से मिलते है अनगिनत लाभ, फायदे जान आप भी पहनना कर दोगे स्टार्ट
शुक्र और चन्द्रमा का प्रतीक

बता दे की जिस तरह सोने और चांदी के आभूषण महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने और चांदी से बने ये आभूषण कुंडली में ग्रहों और नक्षत्रों को भी प्रभावित करते हैं। सोना बृहस्पति से जुड़ा है जबकि चांदी शुक्र और चंद्रमा से जुड़ी है। पौराणिक कथा के अनुसार चांदी की उत्पत्ति भगवान शंकर के नेत्रों से हुई मानी जाती है, इसलिए जहां चांदी होती है वहां धन, वैभव और ऐश्वर्य आता है। कुछ खास राशियों के लिए चांदी की अंगूठी पहनना बहुत फायदेमंद हो सकता है। उससे उन जातकों की किस्मत चमकने लगती है।
कोनसे हाथ में अंगूठी पहनना होता है शुभ
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर आप चांदी की अंगूठी पहनते है तो इस बात का ध्यान रखे की वह बिना जोड़ वाली, अंखंड अंगूठी होनी चाहिए। हो सके तो अंगूठे में चांदी का छल्ला लगाना चाहिए। महिलाओं के लिए बाएं हाथ में और पुरुषों के लिए दाएं हाथ में चांदी की अंगूठी पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि चांदी की अंगूठी चंद्रमा का कारक है। इसे धारण करने से कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही भाग्य को भी बल मिलता है।
इन राशि के जातको के लिए बेहद शुभ होती है चाँदी की अंगूठी
आपको बता दे की चांदी की अंगूठी धारण करने से राहु दोष से मुक्ति मिलती है और मन शांत रहता है। कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए चांदी की अंगूठी पहनना बहुत शुभ माना जाता है। वृष और तुला राशि के जातक भी चांदी की अंगूठी पहन सकते हैं। लेकिन मेष, सिंह और धनु राशि वालों को चांदी की अंगूठी भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए। यह उनको शुभ लाभ नहीं दे सकती।
यह भी पढ़े: आपको रातोरात मालामाल कर देगा एक रूपये के सिक्के का यह उपाय, बस इस बात का रखें विशेष ध्यान
चांदी की अंगूठी धारण करने के फायदे
चांदी की अंगूठी धारण करने से शुक्र और चंद्र दोनों ही शुभ फल देते हैं। मन और मस्तिष्क शांत रहता है। क्रोध पर नियंत्रण होता है, धन और सुख में वृद्धि होती है। शरीर में वात, कफ, पित्त की समस्याएं संतुलित रहती हैं। अगर आप चांदी की अंगूठी नहीं पहनना चाहते हैं तो आमंत्रण पर चांदी की चेन भी पहनी जा सकती है। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। और हमेशा माँ लक्ष्मी की कृपा आपपर बनी रहती है।