cbse board exam 2023 : सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के तिथि की घोषणा कर दी हैं। साल 2023 में फरवरी माह में परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएगी।
cbse board exam 2023 : केन्द्रीय माध्यमिक बोर्ड (Cbse) द्वारा आज 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी हैं। इस साल दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह में आयोजित करवाई जाएगी। सीबीएसई (Cbse) बोर्ड द्वारा जारी नोटीफिकेशन की माने तो 10वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी 2023 से आयोजित होकर 21 मार्च 2023 तक चलेगी। इसी प्रकार 12वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होकर 05 अप्रैल 2023 तक चलेगी। बताते चले कि देशभर के लाखों छात्र जो सीबीएसई पैटर्न से 10वीं व 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं वह परीक्षा डेट का इंतजार कर रहे थे।
CBSE Class 10 & 12 exams to start from February 15, 2023 pic.twitter.com/KuFmdVfnHi
— ANI (@ANI) December 29, 2022
सुबह की पाली में होंगे पेपर
cbse board exam 2023 : मीडिया रिपोर्ट की माने तो शिक्षा सत्र 2022-23 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाएं सुबह की पाली में आयोजित करवाई जाएगी। जिनका संभवतः समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं एंटरप्रेन्योरशिप पेपर से शुरू होंगी जो साइकोलॉजी के साथ समाप्त होगी। 10वीं की तरह 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं भी ज्यादातर सुबह की पाली यानी कि 10.30 बजे से 1.30 बजे तक होंगी।
दो विषयों के पेपर में पर्याप्त समय
cbse board exam 2023 : सीबीएसई द्वारा गुरूवार को साफ किया गया है कि दोनों कक्षाओं के दो प्रमुख विषयों में छात्रों को काफी समय मिलेगा। इन पेपरों में काफी अंतर दिया गया है। सीबीएसई की माने तो 10वीं व 12वीं कक्षा की डेटशीट लगभग 40,000 सब्जेक्ट कॉबिनेशन से बचाकर तैयार की गई है। जिससे किसी भी छात्र को दो विषयों की परीक्षा एक ही तिथि पर न पड़े।