Business Idea : यदि आप साल 2023 में मोटा पैसा बिजनेस के जरिए बनाने की सोच रहे हैं तो आज ही यह बिजनेस शुरू कर दीजिए। गर्मी आते-आते मोटा पैसा आप बना लेंगे।
Business Idea : दरअसल जिस बिजनेस आइडिया की हम बात कर रहे हैं वह भिंड़ी की खेती का। जो कि एक नगदी फसल में से एक है। देशभर के ज्यादातर किसान परम्परागत खेती करते है। जिससे मोटा मुनाफा नहीं बना पाते है। इसलिए जरूरत है परम्परागत छोड़ नकदी फसल की खेती करने का। भिंड़ी एक नकदी फसल की खेती है। जो गर्मी के मौसम में खूब बिक्री होती है। इसलिए अभी भी समय हैं। यदि आप साल 2023 में मोटा पैसा बनाना चाहते हैं तो आज ही खेतों को तैयार करके भिंडी बुवाई का काम शुरू कर दें।
दो प्रकार की भिंडी की होती है खेती
भिंडी बाजार में दो प्रकार की आती है। एक हरी भिंडी व दूसरी लाल भिंडी। हरी भिंडी की खेती देश में एक बड़े पैमाने पर होती है। तो वहीं लाल भिंडी की खेती अभी चुनिंदा किसान ही कर रहे हैं। हरी भिंडी की अपेक्षा लाल भिंडी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। इसकी कीमत भी बाजार में ज्यादा होती है। लाल भिंडी को काशी लालिमा भी कहा जाता है।
कितने दिन में तैयार होती है लाल भिंडी
मीडिया रिपोर्ट की माने तो लाल भिंडी 40 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है। लाल भिंडी की खेती साल में दो बार की जा सकती है। पहला फरवरी से मार्च के बीच व दूसरा जून से जुलाई के बीच। लाल भिंडी की खेती बलुई, दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है।
प्रति एकड़ उत्पादन
लाल भिंडी की खेती करने से प्रति एकड़ 20 क्विंटल तक उत्पादन लिया जा सकता है। लाल भिंड़ी में एंथोसाइन नामक तत्व पाया जाता है। इसके अलावा यह शरीर की एनर्जी व इम्युनिटी को भी बढ़ाने का काम करती है। लाल भिंडी में फाइबर व आयरन की मात्रा काफी अच्छी होती है। लाल भिंडी में एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छा पाया जाता है। वैज्ञानिक इस भिंडी को पकाकर खाने की बजाय सलाद के रूप में खाने की भी सलाह देते हैं।
कितनी आती है खेती में लागत
रिपोर्ट की माने तो लाल भिंडी के दाने 500 रूपए किलो तक मिल जाते हैं। तो बाजार में यह भिंडी कभी-कभार 800 रूपए किलो तक बिकती है। एक एकड़ में लाल भिंडी की खेती करके मोटा मुनाफा बनाया जा सकता है।
Also Read- LIC के इस प्लान में ढेर सारी सुविधाएं, 71 रूपए के निवेश पर मिलेगा 48 लाख का रिटर्न!