- इस बिजनेस में मौसम का नहीं पड़ता असर
- पानी व देखरेख की भी न के बराबर होती है जरूरत
- सरकार इसकी खेती करने किसानों को कर रही प्रोत्साहित
यदि आप परम्परागत खेती लाभ नहीं कमा पा रहे हैं। तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस बताने (Business Idea) जा रहे हैं। जिससे करके आप लगभग 40 सालों तक मुनाफा ले सकते हैं। इस बिजनेस में खास बात यह है कि इसमें लागत न के बराबर होती है। साथ ही इसकी देखरेख भी बेहद कम होती है, इसके अलावा इस मुनाफे वाले बिजनेस को अपनाने सरकार भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। ऐसे में यह बिजनेस क्या है चलिए जानते हैं।

दरअसल जिस बिजनेस आइडियाज (Business Idea) की हम बात करने जा रहे हैं वह है बांस की खेती का बिजनेस। इस बिजनेस की आने वाले समय में काफी संभावनाएं हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा संभाग में बांस उत्पादन को बढ़ावा देने प्रदेश के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल ने एक कार्यशाला आयोजित की। जहां किसानों को बांस की खेती से होने वाली आय से अवगत कराया। साथ ही बताया गया कि बांस की खेती को अपनाकर किसान बेहद कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
5 से 40 वर्षो तक मिलता है लाभ
प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल ने बताया कि बांस की खेती (Bamboo farming business) पांचवें वर्ष से लाभ देना शुरू कर देती है। जिससे निरंतर 40 वर्षो तक मिलता रहता है। जरूरत है किसानों को अच्छी किस्म का बांस रोपित करने की। बांस की खेती की देखभाल महज 2 वर्षो तक करने की जरूरत होती है। बांस की आगामी 20 वर्षो में अच्छी मांग रहेगी। लकड़ी के स्थान पर अब बांस को काफी ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है।
2.55 पैसे प्रति किलो की दर से होती है खरीदी
यदि कोई किसान बांस की खेती (Bamboo farming business Profit) करता है तो सबसे बड़ी टेंशन उसे यह होती है कि वह अपने प्रोडक्ट को कैसे बेचेंगा। ऐसे में अब किसान को इस टेंशन से भी मुक्ति मिलने वाली है। क्योंकि प्रमुख सचिव श्री वर्णवाल बताते हैं कि कई ऐसी निजी कंपनियां है जो बांस की खेती करने वाले किसानों से 2 रूपए 55 पैसे प्रति किलो बांस लेने का एग्रीमेंट करती है। ऐसे में यदि जब किसानों के बांस तैयार हो जाते हैं तो उक्त कंपनियां मौके पर पहुंचकर बांस की कटाई करके खुद ले जाती है। ऐसे में किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं।

खर्च कम, रिस्क फ्री
बांस की खेती (Bamboo farming business Expense) में खर्च न के बराबर होता है। क्योंकि रोपण से महज 2 साल तक इसकी देखरेख की जरूरत पड़ती है। दो साल इसकी देखरेख बहुत कम हो जाती है। 5 से 7 साल में बांस का पेड़ा लाभ देना शुरू कर देता है जो निरंतर 40 सालों तक लाभ देता रहता है। बांस की खेती में सबसे अच्छी बात यह है कि मौसम की भी मार इसमें नहीं पड़ती है।
स्वास्थ्य के हिसाब से उत्तम
बांस की खेती (Bamboo farming business Helath Benefits) स्वास्थ्य के हिसाब से भी काफी उत्तम मानी जाती है। क्योंकि बांस एक ऐसा पेड़ है जो पीपल के बाद सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला में से एक है। बस से कई तरह के घरेलू बर्तन, खिलौने व घर आदि कार्यो में उपयोग होता है। बांस का औद्योगिक क्षेत्र में भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। बांस से कई तरह के प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। ऐसे में बांस की डिमाण्ड कितनी है इसे आसानी से समझा जा सकता है।