Business Idea : नई दिल्ली। बॉस की किचकिच से परेशान है, नौकरी करते-करते थक चुके हैं। नौकरी से घर का खर्च नहीं चल पा रहा है तो बिजनेस की ओर रूख कर सकते हैं। आज हम एक ऐसे ही बिजनेस से आपको रूबरू कराएंगे। जो खेती से जुड़ा हुआ है। यदि आप इस बिजनेस को कर लेते हैं तो यकीन मानिए की कुछ साल में आप मालामाल हो जाएंगे। जिस बिजनेस की हम बात कर रहे हैं उसकी देश ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी तगड़ी डिमाण्ड हैं। तो चलिए जानते हैं। क्या है बिजनेस।
दरसल जिस बिजनेस की बात हम कर रहे हैं वह चंदन की खेती का है। यह बात तो सभी जानते हैं कि चंदन का वृक्ष बेहद मूल्यांवन चीज है। जिसकी डिमाण्ड देश ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी खूब है। एक चंदन का पेड़ आपको 10 लाख रूपए तक का मुनाफा दे सकता हैं।
कितना करना होगा निवेश
कोई भी बिजनेस हो सबसे पहले उसमें निवेश की जरूरत होती है। ठीक ऐसे ही चंदन की खेती में भी निवेश की जरूरत होती है। इस बिजनेस को आप अपने स्तर पर कर सकते है। इस बिजनेस को किस पैमाने पर करना चाहते हैं यह आप पर निर्भर करता है। चंदन का एक पौधा 100 रूपए से लेकर 130 रूपए में आसानी से मिल जाता है। जानकारों की माने तो 7 से 8 साल तक चंदन के पेड़ों की कोई विशेष सुरक्षा की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि इन सालों में इसमें से किसी भी प्रकार की सुगंध नहीं आती है।
कैसे होगी कमाई
रिपोर्ट की माने तो चंदन का एक पेड़ जब पूरी तरह से तैयार हो जाता है तो एक पेड़ से 40 से 50 किलो तक लड़की उससे प्राप्त की जा सकती है। प्रति किलो चंदन की लड़की की कीमत 26 हजार से लेकर 30 हजार रूपए होती है। ऐसे में यदि प्रति पेड़ आपको आपको 40 किलो लकड़ी भी मिलती है तो 30 हजार प्रति किलो के हिसाब से आप एक पेड़ से 10 से 12 लाख रूपए आसानी से कमा सकते हैं।
नोट- इस आलेख में दी गई जानकारी पूरी तरह से मीडिया रिपोर्ट पर निर्भर है। इसलिए चंदन की खेती करने से पूर्व अच्छी-तरह से जांच परख अवश्य करें।
Also Read- SSY: केन्द्र सरकार की इस योजना में मामूली निवेश कर मैच्योरिटी पर पाएं बड़ा मुनाफा
Also Read- Tata का यह शेयर 40 रूपए से पहुंचा 7500 पार, 1 लाख को बनाया 2 करोड़