Business Idea : अगर आप बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस आईडिया से रूबरू कराने जा रहे हैं। जिसे आप सिर्फ 9400 रूपए लगाकर शुरू कर सकते हैं।

नई दिल्ली। अगर आप घर बैठे व्यापार करना चाहते है तो आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया (business Idea) से रूबरू कराने जा रहे हैं। जिसे कोई भी सिर्फ 9400 रूपए निवेश करके शुरू कर सकता है। इस बिजनेस में खास बात यह है कि इसे कोई भी कर सकता है, चाहे फिर वह महिला हो या पुरूष। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 9400 रूपए आपको निवेश करना होगा। 9400 रूपए के निवेश में आपको कुछ प्रोडक्ट मिल जाएंगे। जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते है। तो चलिए जानते हैं उस बिजनेस के बारे में।
आज हम जिस बिजनेस (business Idea) के बारे में आपको बताने जा रहे है। वह पोछा बनाने का बिजनेस है। जिसकी मार्केट में अच्छी खासी डिमाण्ड हैं। जानकार बताते है कि एक पोछा महज 29 रूपए के लागत पर तैयार हो जाता है। जिसे मार्केट में 65 से 70 रूपए में आसानी से बेचा जा सकता है। यह पोछे कई अलग-अलग क्वालिटी के होते हैं। जिनकी जैसे क्वालिटी रहती हैं। उनकी मार्जिन भी उतनी ही रहती है।
9400 में मिलते है यह प्रोडक्ट
पोछा बनाने का बिजनेस (business Idea) शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 9400 रूपए निवेश करना होगा। जिसमें आपको लगभग 500 पोछा तैयार करने का प्रोडक्ट मिलता है। जिसमें एक मशीन आपको दी जाती, पोछे के धागे, डण्डे व इससे जुड़ी कई अन्य छोटी-छोटी चीजें दी जाती है। जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।
इस बिजनेस की भारी डिमाण्ड
दोस्तों आप सभी यह जानते हैं कि मॉप यानी कि पोछा आज हर घर की जरूरत हैं। ऐसे में आसानी से समझा जा सकता है कि इस बिजनेस की मार्केट में कितनी डिमाण्ड है। आगे आने वाले समय में इस बिजनेस की डिमाण्ड कम नहीं होने वाली हैं। ऐसे में अगर आप यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं तो निश्चित महीने की अच्छी कमाई कर सकते हैं।