Papaya farming Business Idea : पपीते की डिमाण्ड हर मौसम में खूब रहती है। ऐसे में इसकी खेती करके आप कुछ ही महीनों में 7 लाख रूपए की कमाई कर सकते हैं।
यदि आप खेती का कार्य करते हैं। परम्परागत खेती से तगड़ी कमाई नहीं कर पा रहे हैं तो आज ऐसे ही खेती से जुड़े बिजनेस आइडिया (Business Idea) हम आपको बताएंगे। जिसमें सिर्फ 75 हजार रूपए लगाकर 8 से 9 महीनों में 7 लाख रूपए तक की तगड़ी कमाई कर सकते हैं। यह बिजनेस आइडिया है पपीते की खेती का (Papaya farming) । पपीते की हर मौसम में खासी डिमाण्ड रहती है। पपीता एक नकदी फसल है। इस बिजनेस से जुड़कर कई किसान तगड़ी कमाई कर रहे हैं। पपीते की खेती से जुड़े जानकार बताते है कि यह काफी सरल खेती में से एक है। इसकी ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। गर्मी के मौसम में इसे समय-समय पर पानी देने की जरूरत होती है। इसके अलावा इसमें खाद, बीज दवाईयां आदि देने की जरूरत पड़ी है। पपीते के बिजनेस में ज्यादा श्रमिकों की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है।

कितनी आती है लागत
पपीते की खेती से जुड़े जानकार बताते है कि एक एकड़ में पपीते के तकरीबन 900 पेड़ लगते हैं। पपीते की कई वेरायटी बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन सबसे अच्छा ताइवान 786 माना जाता है। जिसकी प्रति पेड़ कीमत तकरीबन 12 से 13 रूपए के आसपास पड़ती है। ऐसे में तकरीबन 12 हजार रूपए के पेड़ लगेंगे। इसके अलावा खेत तैयार करने, उसमें खादी व श्रमिक आदि का खर्च लगभग 75 हजार रूपए तक आता है।
कितनी होती है कमाई
पपीते की खेती (Papaya farming) से जुड़े जानकार बताते है कि पपीता 8 से 9 महीनों में फल देना शुरू कर देता है। एक एकड़ में पहली हारर्वेस्टिंग से तकरीबन 20 टन मान निकल जाता है। जो अगर 10 रूपए किलो भी सेल होता है तो पहली ही हारर्वेस्टिंग से 2 लाख की आमदनी हो जाती है। दूसरी हारर्वेस्टिंग में तकरीबन 40 से 50 टन माल निकलने की उम्मीद रहती है। अगर 50 टन पपीता निकलता है तो 10 रूपए के भाव से 5 लाख रूपए कहीं नहीं गए है। इस तरह कुल मिलाकर सालभर में पपीते की खेती से 7 लाख रूपए बनाए जा सकते हैं।
कब की जाती है खेती
पपीते की खेती (Papaya farming) जनवरी से लेकर मार्च के महीने में की जाती है। गर्मी के दिनों में पपीते की खेती की बड़े अच्छे से देखभाल करनी होती है। गर्मी के दिनों में हर दूसरे व तीसरे दिन पानी, समय-समय में गुड़ाई, निदाई के साथ ही खाद बीज की आवश्यकता है। पपीते की खेती (Business Idea) से जुड़े जानकार बताते है इसकी खेती हर तरह के मिट्टी में की जा सकती है। लेकिन बरसात के मौसम में पानी भराव न हो इसका विशेष ध्यान रखना पड़ता है। पपीते की खेती अगर विधि-पूर्वक की गई तो सालभर में अच्छा मुनाफा बनाया जा सकता है। पपीते के उत्पादन को सेल करने के लिए भटकने के जरूरत भी नहीं होती है। देशभर में कई ऐसे संस्थान है जो बीज से लेकर पपीते की खेती की पूरी जानकारी देते हैं। इसके अलावा उत्पादन निकलने पर वह खेत से फसल ले जाते हैं।