Business Idea : बरसात का मौसम शुरू है। यह मौसम बांस की खेती के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। बांस की खेती करके 40 सालों तक मुनाफा कमाया जा सकता है।
भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। यहां की सबसे ज्यादा आबादी कृषि कार्य करती है। बावजूद इसके किसानों की आर्थिक हालत जस की तस बनी हुई हैं। कारण यह कि खेती किसानी को ज्यादा प्रॉफिट वाला बिजनेस नहीं माना जाता है। ऐसे में जरूरी है कि किसान परम्परागत फसलों की खेती छोड़ नगदी फसल की ओर रूख करें। ताकि खुद की माली हालत सुधार सके।
बांस की खेती (Bamboo Farming Business Idea) एक नकदी फसल मानी जाती हैं। जिसमें बेहद कम लगात व मेहनत लगती है। बांस की खेती से 40 साल तक मुनाफा कमाया जा सकता है। इसकी खेती ठण्ड जगहों को छोड़कर देश के किसी भी हिस्से में की जा सकती है। बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए देश की कई राज्य सरकारें सब्सिडी भी मुहैया कराती हैं।

बांस की मांग
बांस की मांग देश ही नहीं विदेशों की काफी ज्यादा है। इससे कई तरह के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। बांस के कागज बनाने के साथ ही कार्बनिक कपड़े तैयार करने में होता है। जो कपाल की तुलना में कहीं ज्यादा टिकाउ होते हैं।
बरसात के मौसम में करें फार्मिंग
बांस की खेती (Bamboo Farming Business Idea) करने के लिए बरसात का मौसम सबसे उपयुक्त माना गया है। इस मौसम में ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं होती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि बांस फार्मिंग ऐसी जमीन पर होनी चाहिए जहां पर का भराव न होता। पानी के भराव अत्यधिक होने से फसल खराब होने का डर रहता है। बांस ठण्डी जगहों को छोड़ किसी भी क्षेत्र की जा सकती है।

ऐसे करें रोपाई
बांस की रोपाई (Bamboo Farming Business Idea) करने के लिए 2 फिट गहरा गड्ढ़ा व दो फिट चौड़ा गड्ढा होना चाहिए। इन गड्ढो में गोबर की खाद का प्रयोग किया जा सकता है। बांस के पौधों कई तरह से रोपा जा सकता है। पहला बीजों की माध्यम से, दूसरा पौधों की कटिंग के द्वारा। रिपोर्ट की माने तो प्रति हेक्टेयर में करीब बांस के 1500 पौधे लगते हैं। प्रति पौधे 250 रूपए तक का खर्च है।
जो बांस की क्वालिटी पर निर्भर करता है। बांस के पौधे लगभग 3 साल में तैयार हो जाते हैं। जिसके बाद देखभाल की बेहद कम जरूरत होती है। एक हेक्टेयर से तकरीबन 3 से साढ़े लाख रूपए तक की कमाई की जा सकती है। इस खेती में अच्छी बात यह है कि यह 40 सालों तक मुनाफा देती है।
Also Read- RANVEER SINGH के न्यूड फोटोशूट से सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Also Read- Happy Birthday Dhanush : जन्मदिन के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म Naane Varuven का पोस्टर रिलीज