Budh Pravat In Hand : हस्त रेखा शास्त्र की मदद से व्यक्ति के हाथ में मौजूद रेखाओं के बारे में जाना जा सकता हैं। हाथों में बनी कौन सी रेखा किस ओर इशारा करती है इसके बारे में जाना जा सकता हैं। वैसे हाथ में तो ढेर सारी रेखाएं होती है। जिनके अपने अलग-अलग मायने हैं। लेकिन हाथों में होने वाली आज एक ऐसी रेखा के बारे में जानेंगे जो व्यक्ति को धनवान बनाने की ओर इशारा करती हैं। यह रेखा कौन सी है चलिए जानते हैं।
हस्त रेखा शास्त्र की माने तो बुध पर्वत के नीचे मौजूद रेखाएं बेहद खास होती हैं। हाथों में बुध पर्वत रेखा अनामिका उंगली के ठीक नीचे होती है। ऐसे में यदि बुध पर्वत की स्थिति कुछ ऐसी हो तो यह माना जाता है कि व्यक्ति अपने जीवन में खूब तरक्की करता हैं। ऐसे व्यक्ति को व्यापार में काफी तरक्की मिलती है और जीवन में यह व्यक्ति खूब धन कमाता है। सरल भाषा में कहें तो व्यक्ति धनवान होता है।
ऐसा बुध पर्वत माना जाता है बेहद शुभ
हस्तरेखा शास्त्र की माने तो जिन लोगों के हाथों में बुध पर्वत उभरा हुआ होता है वह बेहद शुभ परिणाम देने वाला होता हैं। ऐसा व्यक्ति दिखने में आकर्षक, दूरदर्शी व आशावादी स्वभाव का होता है। ऐसे व्यक्ति हर हालातों का सामना बड़ी निडरता से करते हैं और अपने इसी व्यक्तित्व के चलते समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं।
बुध पर्वत पर मौजूद यह निशान बनाता है धनवान
जिन लोगों के हाथों में बुध पर्वत पर त्रिभुज बनता है। वह लोग आर्थिक रूप से काफी मजबूत होते हैं। यह लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं और अच्छा धन अर्जन करते हैं। इसके अलावा समाज में इन्हें एक अलग स्थान प्राप्त होता है।
बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान
हस्त रेखा शास्त्र की माने तो जिन लोगों के हाथों में बुध पर्व पर त्रिशूल का निशान बनता है। ऐसे लोगों को बिजनेस अथवा व्यापार में खूब तरक्की मिलती है। यह लोग जीवन में हर क्षेत्र में खूब सफलता अर्जित करते हैं। यह लोग जीवन में अच्छा पैसा कमाते हैं। बुध पर्वत पर बनने वाला त्रिभुज फिल्म अथवा मीडिया के क्षेत्र में काम करने से खूब प्रसिद्धी व नाम दिलाता है।
नोट- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सत्य एवं सटीक है इसकी पुष्टि हम नहीं करते है। इसलिए किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पूर्व जानकार से सलाह अवश्य लें।
Also Read- इस शेयर ने निवेशकों को दिया छप्परफाड़ रिटर्न, पिछले एक साल में आया 200 फीसदी का उछाल
Also Read- Post Office इस स्कीम से करें प्रतिमाह गारंटीड 5,000 की इनकम, जाने लें पूरी प्रोसेस